पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित, पानी, बिजली, अतिक्रमण के मुद्दे छाए रहे।



•:-एसडीएम पदमा चौधरी ने जनसुनवाई में लंबित प्रकरणों के निस्तारण के दिए आदेश।



पीपाड़ शहर @जागरूक जनता
पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक सोनिया जयंत चौधरी प्रधान की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा , पेयजल, सड़क निर्माण , बिजली, राजस्व, स्वच्छता के मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से सवाल जवाब किए गए । महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित बैठक में संबंधित अधिकारी के उपस्थित नहीं रहने पर प्रधान ने नाराजगी जाहिर की। आगामी वर्षा काल में मौसमी बीमारी डेंगू ,मलेरिया के फैलाव को रोकने हेतू गांव में डीडीटी दवा के छिड़काव के निर्देश दिए गए। साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय से कार्य करें । गांव में टांको व जल स्त्रोत की साफ सफाई एवं वृक्षारोपण पर पुरजोर प्रयास कर “हरियालो राजस्थान” का सपना साकार करें। प्रधान चौधरी ने आमजन की समस्या का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्रधान सोनिया जयंत चौधरी, उप प्रधान प्रेमा गहलोत, जिलाध्यक्ष सरपंच संघ प्रमिला चौधरी व पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच गणों ने भाग लिया । सभा की बैठक हंगामेदार रही जहां बिजली पानी सहित अतिक्रमण के मुद्दे छाए रहे।
बैठक में उपखंड अधिकारी पदमा चौधरी, विकास अधिकारी गणपत लाल सुथार, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- मेहराम गहलोत , संवाददाता पीपाड़ शहर जोधपुर 9413525468

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...