बीकानेर के बज्जू से इस वक्त की बड़ी खबर, फिर लगी दो जगहों पर भीषण आग

बीकानेर के बज्जू से इस वक्त की बड़ी खबर, फिर लगी दो जगहों पर भीषण आग

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र से  इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जंहा बीते दिनों जंगल मे लगी आग के बाद आज फिर आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह आग आज दोपहर तकरीबन 2 से 3 बजे के बीच लगी थी । आग लगने की घटना को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह आग पहले 846 के जंगल में आग लगी, फिर बरसलपुर फांटे के पास जंगल में लगी है। हालांकि इस बार समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग से काफी सारे पेड़ पौधे जल गए है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है । गौरतलब है, बीते दिनों इसी थाना क्षेत्र में नहर के दोनो किनारे भीषण आग लगी थी जिस पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया था। जिसमे हजारों पेड़ जल गए वंही काफी तादाद में जीव जंतुओं की मौत हो गई थी। ऐसे में दुबारा लग रही आग पर सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर यह आग प्रकृति के अन्य कारणों से लग रही है या फिर कोई जानबूझकर इस तरह का कृत्य कर रहा है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414