बीकानेर के इस क्षेत्र में बमनुमा वस्तु मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने सेना को दी सूचना

बीकानेर के इस क्षेत्र में बमनुमा वस्तु मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने सेना को दी सूचना

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के लूणकरनसर पुलिस थाना क्षेत्र की रोही में रविवार को बमनुमा वस्तु मिलने से हडक़ंप मच गया। इसकी सूचना मिलने के साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के तौर पर मिट्टी के बैग से कवर कर वहां जवान तैनात किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बींझरवाली से पांच किलोमीटर दूर बमनुमा वस्तु मिलने की सूचना मिली। यह ढाई इंच लोहे के पाइप जैसा है। जिसके दोनों ओर से मुंह बंद है तथा बम की तरह ही नजर आ रहा है। इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही सूचना सेना को दी गई है तथा मौके पर सुरक्षा के हिसाब से मिट्टी के बैग लगाने के साथ निगरानी के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। गौरतलब है,बीकानेर में इससे पहले भी कई जिंदा बम मिल चुके है जिनको सेना के बम निरोधक दस्ते द्वारा डिफ्यूज किया जाता रहा है।

इनसेट में बमनुमा वस्तु

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414