सदर थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है। जंहा सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली है। घटना एमएन हॉस्पिटल के पास की है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक एमएन हॉस्टिपल के पास अपने ननिहाल में रहता था। जंहा घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। इस संबंध में नोखा के हिम्मटसर निवासी रामकरण नायक ने सदर थाने में मर्ग दर्ज कराई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा माणक जन्म के बाद से अपने ननिहाल एमएन हॉस्टिपल के पास रहता था। शुक्रवार अलसुबह उसने ननिहाल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related