जैसे को तैसा: छात्रों की जिंदगी से खेलने वाले ड्रैगन को भारत का मुंहतोड़ जवाब, रद्द किए चीनियों के टूरिस्ट वीजा…..

जैसे को तैसा

जैसे को तैसा: छात्रों की जिंदगी से खेलने वाले ड्रैगन को भारत का मुंहतोड़ जवाब, रद्द किए चीनियों के टूरिस्ट वीजा…..

भारत ने चीनी नागरिकों के पर्यटन वीजा पर रोक लगा दी है। अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ ने कहा कि, चीनी नागरिकों को जारी किए गए भारतीय पर्यटन वीजा अब वैध नहीं रहे हैं। वहीं चीन के लोगों को भारत की यात्रा पर रोके जाने के फैसले को मूंहतोड़ जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

दरअसल, चीन 20 हजार भारतीय छात्रों को वापस आने की अनुमति देने से कतराते दिख रहा है जो कोरोना के दौरान अपने देश आ गए थे।

बता दें, चीन में इस वक्त कोरोना की नई लहर आ चुकी है और लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं इसके बावजूद थाइलैंड, पाकिस्तान समेत श्रीलंका के विद्यार्थियों को वापस आने की इजाजत दे दी है लेकिन भारत के छात्रों को अब तक अनुमति नहीं मिली है। देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मार्च महीने में चीनी समकक्ष वांग यी के सामने इस मुद्दे को उठाया लेकिन अब तक उनकी तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

27 मार्च को अंतरारष्ट्रीय उड़ानें हुई शुरू

बताते चले, भारत ने कनाडा और यूके के लोगों को भी ई-टूरिस्ट वीजा पर देश में आने से रोक रखा है। देश ने मार्च महीने में 156 देशों के इलेक्टॉनिक टूरिस्ट वीजा की सुविधा को एक बार फिर बहाल किया है। कोरोना के चलते दो सालों बाद 27 मार्च को अंतरारष्ट्रीय उड़ानें भी देश ने शुरू कर दी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...