पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 30 से ज्यादा लोगों की मौत, देखें विडियो….

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 30 से ज्यादा लोगों की मौत, देखें विडियो….

अफगानिस्तान की तालिबार सरकार का नहीं आया अब तक कोई बयान अफगानिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर निकले लोग

काबुल: पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। तालिबान के विदेश मंत्रालय ने खोस्त और कुनार प्रांतों में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 40 लोगों के मारे गए हवाई हमलों के विरोध में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत को तलब किया है।

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

इस हमले को लेकर अफगानिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। हजारों अफगान नागरिक सड़कों पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करने उतरे हैं। खामा प्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान लड़ाकू एयरक्राफ्ट्स ने शुक्रवार रात खोस्त प्रांत के पेसा, मीला और मीर सफर के इलाकों और कुनार प्रांत में बमबारी की।

दो परिवार के मारे गए 33 लोग, मरने वालों में 5 बच्चे, एक महिला

वहीं प्रांत के स्पेरा जिले में भी एयरस्ट्राइक की गई, जिसमें दो परिवारों के 33 सदस्यों की मौत हो गई। कुनार प्रांत के स्थानीय निवासियों के मुताबिक हमले 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है।

https://twitter.com/TajudenSoroush/status/1515264164708638720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1515264164708638720%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

तालिबान सरकार का नहीं आया अब तक कोई बयान

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के द्वारा अब तक इस हमले को लेकर किसी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राजदूत को तलब किया है।

वहीं पाकिस्तान की ओर से यह कहा गया है कि इन प्रांतों में मौजूद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और पश्तून इस्लामी आतंकवाद समूहों को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान के खिलाफ मध्य खोस्त में भारी मात्रा में सड़कों पर उतरे हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414