बड़ा हादसा: आधी रात को बेलोरो व ट्रक में टक्कर, 6 की मौके पर मौत, कई घायल, CM गहलोत की ट्विट पर संवेदना प्रकट….

बड़ा हादसा: आधी रात को बेलोरो व ट्रक में टक्कर, 6 की मौके पर मौत, कई घायल, CM गहलोत की ट्विट पर संवेदना प्रकट….

सड़क दुघर्टना

जोधपुर, @जागरूक जनता। राजस्थान में जोधपुर के बिलाड़ा में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां ट्रक में एक बोलेरो जा भिड़ी। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन लोगों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।
तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है‌। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया है। उनके इलाज की व्यवस्था देखने के लिए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी एमडीएम अस्पताल पहुंचे। बता दें, चूरू निवासी परिवार नागाणा कुल देवी के दर्शन के लिए जा रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलाड़ा के पास जुरली फांटा के पास रात करीब एक बजे एक ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर बिलाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। मृतकों के शव को बिलाड़ा मॉर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि रात करीब 1:00 बजे जयपुर से आ रही बोलेरो ट्रक के पीछे घुस गई। इस हादसे में चूरू निवासी विजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, मंजू कंवर, प्रवीण सिंह, दर्पण सिंह और मधुकंवर की मृत्यु हो गई। इनमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 ने बिलाड़ा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए 3 लोग संजू कंवर और पवन सिंह को जोधपुर रेफर किया गया है, जबकि चैन सिंह का बिलाड़ा अस्पताल में ही उपचार जारी है‌। पुलिस ने बताया कि चूरू निवासी परिवार नागाणा कुलदेवी के दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान ये हादसा हो गया।

सीएम ने जताया शोक: हादसे के बाद सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है।
गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...