शहर में बीकेईएसएल ने शुरू किए 50 यूनिट फ्री सहित सरकार की सब्सिडी वाले बिल…..

शहर में बीकेईएसएल ने शुरू किए 50 यूनिट फ्री सहित सरकार की सब्सिडी वाले बिल

बीकानेर@जागरूक जनता। राज्य सरकार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार बीकेईएसएल ने शहर में 50 यूनिट तक खर्च करने वाले अपने घरेलु उपभोक्ताओं को पूरे 50 यूनिट फ्री व अन्य घरेलु उपभोक्ताओं को निर्धारित सब्सिडी वाले बिल भेजना शुुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं को अप्रैल माह में जो भी बिल मिल रहे हैं, उनको राज्य सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी के अनुसार ही तैयार कर भेजा जा रहा है।
बीकेईएसएल के सीओओ जयंत राय चौधरी ने बताया कि कम्पनी इसके लिए अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट किया है और इसके बाद उपभोक्ताओं को बिल पहुंचना शुरू हो गया है। जिन उपभोक्ताओं के घरों में मासिक उपभोग 50 यूनिट तक ही है, उन्हें बिजली का कोई बिल नहीं चुकाना है। इससे अधिक बिजली का उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी सरकार की ओर से प्रति यूनिट निर्धारित सब्सिडी दी जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...