बीकानेर शहर में दिनदहाड़े फायरिग, मौके पर भारी भीड़ जमा…..

बीकानेर शहर में दिनदहाड़े फायरिग, मौके पर भारी भीड़ जमा…..

प्रेम प्रसंग का मामला

बीकानेर, @जागरूक जनता। शहर में दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना से दहशत फैल गयी। खबर कोटगेट थाना क्षेत्र के नायकों के मौहल्ले से जुड़ा है। जहां पर फायरिंग की सूचना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी मनोज माचरा मौके पर पहुंचे और जांच में जुटे है। माचरा ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। मामला आपसी प्रेम से जुड़ा है। जहां पर नोखा की रहने वाली लड़की नायकों के मौहल्ले में रहने वाले लड़के राहुल नायक से प्रेम करती है और अपनी इच्छा से यहां पर रह रही थी। इसी के चलते लड़की के ससुराल पक्ष और पीहर पक्ष दोनो ही इससे राजी नहीं थे और लड़की को ले जाना चाहते थे। इस सम्बंध में राहुल नायक ने बताया कि वह दोनो एक दूसरे से प्रेम करते है और रिलेशनशिप में इच्छा से रह रहे है।

इसी के चलते आज दोपहर को कुछ नकाबपोश युवक घर में आए और गाली गलौच करने लगे। जैसे ही वह बाहर निकला तो नकाबपोश आरोपी युवक ने राहुल पर पिस्टल तान दी। इसी दौरान युवकी माँ बीच में आ गयी और आरोपी ने फायर किया। जो कि उसके हाथ से टकराकर निकल गया। जिससे उसके हाथ पर चोट आ गयी। युवक ने बताया कि वह लड़की से प्रेम करता है और वर्ष 2021 में दोनेा भाग गए थे। जिसके बाद युवक राहुल के घरवालेां ने दोनेा को अपना लिया और दोनो रिलेशनशिप में यहां पर रहने लगे। लड़की के घरवालों ने कहा कि हम तुम दोनो की शादी करवा देंगे ऐसा कहकर लड़की को ले गए और दो दिनों में श्रीगंगानगर में उसकी शादी कर दी। जिसके बाद युवती वहां नहीं रही और वापस राहुल के पास आ गयी। राहुल ने बताया कि बीते लम्बे समय से उसके फोन पर धमकियां मिल रही है। जिसके संदर्भ में उसने कोटगेट थाने में फरवरी माह में शिकायत भी की थी लेकिन उस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...