बीकानेर : शुक्रवार सुबह से अगले 24 घंटे तक इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई रहेगी बाधित…..

संधारण कार्य के कारण बाधित रहेगी जलापूर्ति

बीकानेर@जागरूक जनता। शोभासर के क्लियर वाटर पंपिंग सिस्टम और रॉ वाटर पंपिंग सिस्टम के पम्प हाऊस पर पम्प मोटर संधारण और फिल्टर प्लांट चैनल लीकेज निवारण कार्य के कारण शुक्रवार प्रातः 4 बजे से शनिवार प्रातः 4 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि नयाशहर जोन के लोडा मोडा बगीची, हरिजन बस्ती, नत्थूसर बास, जवाहर नगर, बंगलानगर, लक्ष्मीनाथ जोन के लुहारों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, खेतेश्वर बस्ती, चौधरी कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड, रोड न. 5, सिंधिया चौक, नत्थूसर जोन के धर्म नगर द्वार, स्वामी मोहल्ला, बी. के स्कूल, पारीक चौक, सोनगिरी कुआ, दाऊजी मन्दिर, पाबुबारी, भाटोलाई, विश्नोई मोहल्ला, रामदेव पार्क, ब्रह्म बगीची, जनता प्याऊ, श्रीरामसर, धरणीधर क्षेत्र, गंगाशहर जोन के अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर, श्रीरामसर, बांग्लानगर, सुजानदेसर, चौधरी कॉलोनी तथा मुक्ताप्रसाद जोन के सर्वोदय बस्ती, सभी सेक्टर, रामपुरा जोन सम्पूर्ण क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...