म्हारो रंगीलो राजस्थान : पगड़ी बढ़ाएगी बीकानेर रेलवे स्टेशन की शोभा

पगड़ी बढ़ाएगी बीकानेर रेलवे स्टेशन की शोभा

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्थान की आम बान और शान एवं राजस्थान की वेशभूषा का अभिन्न अंग पगड़ी बीकानेर के रेलवे स्टेशन की शोभा बढ़ाएगी । हाल ही में बीकानेर के कलाकार पवन व्यास द्वारा बनाई गई 1569 फीट लम्बी पगड़ी बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न. 1 पर रविवार को सुबह 10 बजे रखी गई । जिसका उद्धघाटन बीकानेर रेलवे मजिस्ट्रेट  राजेन्द्र साहू एवं समाज सेवी भामाशाह महावीर रांका द्वारा किया गया । इसके साथ ही यंहा अलग अलग तरह की सबसे छोटी पगड़ीयो को जनवलोकन के लिए रोट्रेक्ट मरुधरा द्वारा रखी गई जिससे आने जाने वाले यात्रियों को राजस्थानी संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा वहीं राजस्थान टूरिज्म का भी फायदा होगा साथ ही राजस्थानी कला को प्रोत्शाहन मिलेगा ।मुख्य बात ये है कि यंहा सबसे छोटी व सबसे बड़ी पगड़ी एक साथ रखी गई है ।राजस्थान के बागौर की हवेली में रखी पगड़ी से यह 10 गुना ज्यादा लम्बी है । क्लब के अध्यक्ष आशीष किराडू ने बताया कि क्लब द्वारा बीकानेर की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्य किए जाते हैं। कार्यक्रम में पधारे रोटरी क्लब के डीजी हरीश गॉड को महावीर रांका द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे  मजिस्ट्रेट राजेंद्र साहू को प्रतीक चिन्ह देकर  क्लब के जेड आर आर अधिवक्ता मुकुंद व्यास द्वारा सम्मानित किया। समाजसेवी महावीर रांका को कलाकार पवन व्यास द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में ज्योतिषविद बृजेश्वर लाल व्यास, उमाकांत व्यास, विनय बिस्सा,  राजेंद्र भादाणी, निधि शंकर मोदी, देवेंद्र तंवर, अनुराग शर्मा, मणि शंकर छंगाणी, ध्रुव व्यास, मनोज खत्री, युवा कांग्रेस नेता राहुल व्यास आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीकानेर के विख्यात उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। और चलचित्र द्वारा जो यादें हमेशा सही दी जाती हैं उन सभी चल चित्रों को कैद बीकानेर के विख्यात उद्घोषक और फिजियोथैरेपिस्ट अमित पुरोहित ने किया।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...