मुख्यमंत्री से मुलाकात का रहा सिलसिला….

मुख्यमंत्री से मुलाकात का रहा सिलसिला

बीकानेर, @जागरूक जनता। मुख्यमंत्री से दो दिवसीय प्रवास के दौरान अनेक लोगों ने मुलाकात की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरालाल हर्ष मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। महेंद्र गहलोत को केश कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाने पर सैन समाज द्वारा मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। साथ ही सैन छात्रावास के लिए भूमि आवंटन का ज्ञापन भी दिया गया। भारतीय सेन समाज के जिलाध्यक्ष प्रभारी एवं प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात के नेतृत्व में क्षौर कार्य संघ शहर अध्यक्ष जयनारायण मारु, विजय कुमार मारू, श्याम मारू, किशन लाल भाटी बदरासर सरपंच बजरंग सैन, सैन चेतना मंच के विकास मारू, हुकम चंद सैन, गणेशाराम नाई आदि मौजूद रहे। अशोक गहलोत फैंस क्लब के अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास, रवि  कलवानी, गौरव व्यास, गौरी शंकर उपाध्याय, सरजीत सिंह, मुकेश रामावत, मनोज शर्मा, अंकित कलवाणी आदि ने मुख्यमंत्री को बजट घोषणाओं के लिए आभार जताया।राजेश आचार्य द्वारा हरोलाई हनुमान मंदिर आवासीय कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए ज्ञापन दिया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. मिर्जा हैदर बेग ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह म्हारे हिवड़े रा सरताज भेंट किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...