RPSC: आयोग ने जारी की सहायक आचार्य-संगीत (कंठ) एवं सहायक आचार्य-विधि की साक्षात्कार तिथी…..

RPSC: आयोग ने जारी की सहायक आचार्य—संगीत (कंठ) एवं सहायक आचार्य—विधि की साक्षात्कार तिथी…..

जयपुर@जागरूक जनता। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को काॅलेज शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य संगीत (कंठ) एवं सहायक आचार्य- विधि के पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया। 
आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार सहायक आचार्य संगीत (कंठ) के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन दिनांक 21 अप्रेल 2022 को  किया जाएगा। इसी प्रकार सहायक आचार्य – विधि के पदों के लिए साक्षात्कार दिनांक 21 तथा 22 अप्रेल 2022 को आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार पत्रों को आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिया जाएगा।
लाने होंगे मूल दस्तावेज व 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट—
साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं। इनके अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। 
कोरोना महामारी के मद्देनजर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार दिनांक से 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट आवश्यक रूप से आयोग में प्रस्तुत करनी होगी। साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना किया जाना अनिवार्य है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...