श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के ये 34 राजकीय विद्यालय हुए क्रमोन्नत, देखे सूची..

जयपुर/बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया की 23 फरवरी 2022 को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट घोषणा 2022 के अन्तर्गत राज्य के समस्त 3825 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किये जाने की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग के ग्रुप-1 ने त्वरित कार्यवाही करते हुये एक माह के भीतर ही स्वीकृति आदेश भी जारी कर दिये है। इनमें 395 बालिका विद्यालय एवं 3433 सामान्य विद्यालय है। इन सभी विद्यालयों में आगामी सत्र 2022-23 में कक्षा 11 व 12 में प्रवेश प्रारम्भ हो जायेगा।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया की श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के 34 में से 31 सामान्य माध्यमिक विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हुये है।  इनमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय  15 सी.डब्ल्यू.बी. चारणवाला, 6/8 संतोष नगर, आर.डी. 961 मेन नहर मिठड़िया, ईश्वरपुरा, बेरादेदावतान, भूरासर, छीला कश्मीर, देवड़ो की ढाणी, फूलासर छोटा, गंगापुरा पिलाप, गोलरी, बांगड़सर, जग्गासर, कांकेलान भेलू, खारिया पातावतान, कोलासर पश्चिम, लोहिया, मढ़, माधोगढ़, मिंयाकौर, नैणिया, नारायणसर, पाबूसर पश्चिम, पेेंथड़ो की ढाणी, रणधीसर, शरह लवायत, शिम्भू का भुर्ज, केसरदेसर बोहरान, सुरधना चौहानान, बच्छासर एवं रा.मा.वि. गीगासर तथा 03 बालिका विद्यालय रा.बा.मा.वि. गजनेर, खारी चारणान एवं कोलासर शामिल है।*  इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला का आभार व्यक्त किया है।
श्रीकोलायत क्षेत्र में एक साथ 34 माध्यमिक विद्यालयों के क्रमोन्नयन को क्षेत्रवासियों ने ऐतिहासिक बताते हुये कहा की इससे इन सभी गावों के हजारों विद्यार्थियों को अपने ग्राम स्तर पर ही उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्राप्त हो पायेगी। यह गरीब अभिभावकों तथा विशेष रूप से छात्राओं के लिये किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिये उन्होंने से अपने विधायक, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को धन्यवाद देते हुये उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...