स्टूडेंट्स को मुफ्त करवाई जाएगी जंगलों में सफारी:फोरेस्ट डिपार्टमेंट कल से मांगेगा ऑनलाइन आवेदन

जयपुर। अगले महीने 2 तारीख से फोरेस्ट डिपार्टमेंट राजस्थान पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को प्रदेश की अलग-अलग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में मुफ्त सफर करवाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। ये आयोजन अगले महीने से शुरू होने वाले वाइल्ड लाइफ वीक के मौके होगा।

फोरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक 10 हजार स्टूडेंट्स को ये सफारी करवाई जाएगी। ये सफारी सरिस्का, रणथम्भौर, रामगढ़ विषधारी, मुकुंदरा हिल्स, झालाना, आमागढ़, तालछापर समेत अन्य वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में विजिट करवाई जाएगी। इसके अलावा डिपार्टमेंट की ओर से इस वीक के दौरान कई तरह की एक्टिविटी भी करवाई जाएगी, जो अलग-अलग जगहों पर होगी और हजारों लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा।

इस वीक को करवाने का मुख्य उदेश्य राजस्थान में वन्य जीवों, प्रकृति के प्रति लोगों के रूझान को बढ़ाना और आकर्षण करना है। आपको बता दें कि राजस्थान में अभी 2 टाइगर सेंचुरी और 3 लेपर्ड सेंचुरी है, जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते है। फोरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों की माने तो स्टूडेंटस ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके लिए डिपार्टमेंट की साइट पर ऑनलाइन लिंक दिया जाएगा, जिसमें आवेदन कर सकेंगे।

1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर शुरू होगी सफारी
राजस्थान में पर्यटकों के लिए सरिस्का, रणथम्भौर को एक अक्टूबर से खोला जाएगा। रणथम्भौर में तो स्थिति ये है कि शुरूआती 2 दिन (1 व 2 अक्टूबर को) वीकेंड होने के चलते 10 में से 5 जोन तो फुल हो चुके है यानी यहां न तो इवनिंग शिफ्ट में कोई स्पेस है और न ही मॉर्निंग शिफ्ट में।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...