सर्व ब्राह्मण समाज की 517 प्रतिभा सम्मानित, बोर्ड कक्षा टॉपर को मिला लैपटॉप

प्रतिभा समाज की धरोहर- सुरेश मिश्रा

मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश प्रेषित कर दी  शुभकामनाएं

  चौमू।सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात के तत्वावधान में जैतपुरा  बस स्टैंड पर सर्व ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा के मुख्य आथित्य मे संपन्न हुआ जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष गजानंद शर्मा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता समन्वयक राकेश कुमार शर्मा ने की तथा समारोह के विशिष्ट अतिथि आमेर  विधायक प्रशांत शर्मा चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा चौमू थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा जयपुर हॉस्पिटल के CEO बृजमोहन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा प्रदेश सचिव राजेश कौशिक रहे , संयोजक बनवारी लाल शर्मा एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहनलाल पारीक ने बताया कि सम्मान समारोह में सर्व ब्राह्मण समाज की चौमू एवं आमेर  परिक्षेत्र की 517 प्रतिभाओं  का महासभा के द्वारा दुपट्टा पहना कर प्रशस्ति पत्र  भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट करके अभिनंदन किया गया इस अवसर पर बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर प्रियंका शर्मा तथा कक्षा 12 की टॉपर सारथी मिश्रा को विशेष पुरस्कार के तहत लैपटॉप भेंट कर अभिनंदन किया गया इस अवसर पर पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि प्रतिभा समाज की धरोहर है उनका सम्मान समाज की जिम्मेदारी है समारोह अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि  सम्मान से प्रतिभाओं में सकारात्मक एवं आत्मविश्वास का भाव पैदा होता है आमेर विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि सम्मान से प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन होता है चौमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने साइबर क्राइम से सतर्क रहने एवं सोशल मीडिया का सदुपयोग करने की बात कहते हुए प्रतिभाओं को राष्ट्र का भविष्य बताया  आनंद मिश्रा ने कहा कि निजी एवं सरकारी विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आजादी से संबंधित देशभक्ति एवं वीर रस के कार्यक्रम ही शामिल किये जाए, मंच संचालन जिला महामंत्री राजू लाल मेहता एवं मंजीता शर्मा ने किया जिला कोषाध्यक्ष गजानंद शर्मा ने महासभा का प्रतिवेदन पेश किया जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा एवं संयोजक बनवारी लाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर जयपुर हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच की गई तथा निशुल्क दवा वितरित की गई
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बधाई संदेश प्रेषित कर प्रतिभाओं को बधाई एवं आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी बनवारी लाल भातरा जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा चोमू तहसील अध्यक्ष मास्टर श्याम शर्मा राजू लाल मेहता सोहनलाल पारीक जिला सचिव राजेश मिश्रा जैतपुरा ईकाई अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा विमलपुरा अध्यक्ष मुकेश मेहता नीरज शर्मा सांवरमल शर्मा शंकर खांडल बंशीधर प्रधान आरती शर्मा अनिल मेहता मनोज शर्मा चंद्र प्रकाश शर्मा राजेश शर्मा रवि शर्मा सहित हजारों समाज बंधु उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...