शनिवार को 21 अभ्यर्थियो ने दाखिल किया नामांकन पत्र, नाम निर्देशन पत्र लिए जा सकेंगे 6 नवम्बर तक


जोधपुर/ जागरूक जनता न्युज . विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए जिले में शनिवार को 21 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) जोधपुर श्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शनिवार को फलौदी विधानसभा क्षेत्र से आरटीओआरपी प्रत्याषी श्री ज्ञानाराम, निर्दलीय प्रत्याषी श्री सुबोध उर्फ एसएल व्यास तथा श्री रानू सिंह राजपुरोहित, लोहावट से भाजपा प्रत्याशी श्री गजेन्द्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी श्री किशनाराम विश्नोई तथा निर्दलीय प्रत्याशी श्री विशेक, शेरगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी श्री बाबू सिंह तथा भारतीय ट्राईबल पार्टी प्रत्याशी श्री तगाराम, भोपालगढ से कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री गीता बरवड़, निर्दलीय प्रत्याशी श्री श्यामलाल तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी श्री पुखराज, सरदारपुरा से निर्दलीय प्रत्याशी श्री दीपक मंत्री तथा श्री लाबूराम बिश्नोई ने 1-1 नामांकन पत्र प्रस्तुत किये।

इसी प्रकार जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मनीषा पंवार ने 4 तथा भाजपा प्रत्याशी श्री अतुल ने 3, सूरसागर से निर्दलीय प्रत्याशी श्री श्याम लाल देवड़ा तथा श्री जितेन्द्र राव ने 1-1 व भाजपा प्रत्याशी श्री देवेन्द्र कुमार जोशी ने 4, लूणी से भाजपा प्रत्याशी श्री जोगाराम पटेल व भीम ट्राइबल कांग्रेस प्रत्याशी श्री उगमाराम भील ने 1-1 तथा बिलाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री मोहनलाल ने 4 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। 

उन्होंने बताया कि शनिवार तक जिले में कुल 34 अभ्यर्थियों ने 79 नामांकन प्रस्तुत किए है। जिसमें फलोदी विधानसभा से 6 अभ्यर्थियों ने 9, लोहावट से 4 अभ्यर्थियों ने 4, शेरगढ़ से 2 अभ्यर्थियों ने 2, ओसियां से 1 अभ्यर्थी ने 1, भोपालगढ़ से 3 अभ्यर्थियों ने 3, सरदारपुरा से 3 अभ्यर्थियों ने 3, जोधपुर से 3 अभ्यर्थियों ने 8, सूरसागर से 5 अभ्यर्थियों ने 8, लूणी से 4 अभ्यर्थियो ने 7 तथा बिलाड़ा से 3 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन प्रस्तुत किए। 

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 6 नवम्बर रहेगी। इस अवधि के दौरान 5 नवबंर, रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा 7 नवम्बर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। 25 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसम्बर को होगी।

-रिपोर्ट मेहराम गहलोत

खास खबरो के साथ बने रहे जागरूक जनता न्युज

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...