भजन संध्या:- केसरिया कंवर के नाम भजन संध्या का आयोजन आज।

खारिया खंगार स्थित केशरिया कंवर जी और सच्चियायी माता का मंदिर।



:-इस मंदिर में सांप का जहर चूसकर निकालते है पुजारी, हिंदू-मुस्लिम सभी करते पूजा-अर्चना


खारिया खंगार @जागरूक जनता न्युज
रिपोर्ट :- मेहराम गहलोत


हर वर्ष की भांति इस बार भी खारिया खंगार ग्राम स्थित सैकड़ों साल पुराने केसरिया कंवर मंदिर पर 8 सितंबर वार शुक्रवार रात 8 बजे से एक शाम केसरिया कंवर के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। आयोजन समिति के महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया की कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई है भजन संध्या में ख्याति प्राप्त मनीष साउंड एंड पार्टी द्वारा विशेष भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। शुक्रवार सुबह विशेष पूजा अर्चना के साथ मेले की शुरुआत की जायेगी। इस दौरान कई प्रकार के मिष्ठान भोग के रूप में चढ़ाये जाएंगे।

:-● मंदिर में सांप का जहर चूसकर निकाल रहे पुजारी, हिंदू-मुस्लिम सभी करते पूजा-अर्चना

राजस्थान के जोधपुर के पीपाड़ परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खारिया खंगार में एक बहुत ही अनोखा मंदिर है। ये प्रसिद्ध मंदिर जोधपुर के खारिया खंगार गांव में केसरियां कंवरजी का मंदिर है। इस मंदिर को लेकर लोगों की बहुत मान्यताएं हैं। मंदिर करीबन सैकड़ो साल से बना हुआ है। शिक्षाविद महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया की मंदिर को लेकर मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति को सांप द्वारा काट लिया जाता है तो मंदिर के पुजारी द्वारा सांप के जहर को मुंह से चूसकर निकाला जाता है। जिससे शरीर में जहर नहीं फैल पाता है। इस मंदिर में कई चमत्कार हुए हैं। जिनको उन्होंने खुद भी देखा है।
 दरअसल राजस्थान के लोक देवता केसरियां कंवर जी हैं। केसरियां कंवर गोगाजी के पुत्र हैं। साथ ही केसरियां कंवर को सांपों के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। गांव के लोग श्रद्धा से इन्हें सांपो का देवता भी कहते हैं। वहीं इन्हें घोड़े वाला बाबा के नाम से भी पूजा जाता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...