जिले में लम्पी की दस्तक

लैंपी स्किन रोग पैर पसारने को तैयार: स्टाफ व वैक्सिन की कमी से विभाग लाचार

चित्तौड़गढ़। प्रदेश में गौवंश में लगातार फैल रहे लम्पी रोग ने अब जिले में भी दस्तक दे दी है, जिसके चलते भोपालसागर व घाटा क्षेत्र के लाखा का खेड़ा में कुछ गौवंश में प्रथम दृष्टया लम्पी रोग लक्षण होने से सेपलिंग ली गई है, जिनमें यह रोग होने की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, जो कि जिले के लिये चिंता का विषय है। लम्पी रोग से बचाव के लिये जिला प्रभारी मंत्री खाचरियावास विभाग के अधिकारियों की सर्किट हाउस में औपचारिक बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर चुके है, वही जिला प्रशासन द्वारा भी लम्पी रोग से बचाव के लिये जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जा चुका है, लेकिन पैर पसारने को तैयार लम्पी रोग के बावजूद जिले का पशु-पालन विभाग स्टाफ, व्यवस्थाओं व वैक्सिन की कमी के चलते स्वंय ही लाचार नजर आ रहा है। ऐसे हालात में यदि लम्पी रोग ने जिले में अधिक पैर पसारे तो गौवंश को बचाना मुश्किल हो जायेगा।

पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक नेत्रपाल सिंह की माने तो जिले में लगभग तीन लाख गौवंश है जबकि हकीकत यह है कि पशु गणना की दृष्टि से यह आंकड़ा वास्तविकता से कही परे है। विभाग के अनुसार जिले में पंजीकृत 44 गौशालाएं है, जहां स्थित गौवंश में से भी आधे से कम गायों को टीकाकरण को पाया है, जिसके अनुसार लगभग सात हजार गौवंश का टीकाकरण किया गया है। विभागीय अधिकृत आकड़ों की ही माने तो उपलब्ध गौवंश में से मात्र ढाई प्रतिशत गौवंश का टीकाकरण किया जाना उंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। एक ओर जिले में विभाग के सभी पशु चिकित्सालयों में मात्र 45 चिकित्सक व 73 कंपाउंडर पद स्थापन के कारण 75 प्रतिशत स्टाफ की कमी से झूंझ रहे विभाग द्वारा संभावित लम्पी रोग से गौवंश को बचाना काफी मुश्किल साबित हो सकता है। इतना ही नहीं विभाग के पास वाहनों व संसाधनों की कमी के चलते चित्तौड़ सरस डेयरी को आग्रह कर लम्पी रोग से बचाव के लिये वेक्सिन व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।

पशु पालन विभाग द्वारा घाटा क्षेत्र में सादी पंचायत का लाखा का खेड़ा व भोपाल सागर में रोग की संभावना के मद्देनजर नमूने लेकर जांच के लिये भेजे गये है, लेकिन विभाग के अनुसार भी प्रथम दृृष्टया एक दर्जन गौवंश में लम्पी के लक्षण प्रतीत हो रहे है। देखना यह है कि जिला प्रशासन तथा पशु पालन विभाग संभावित लम्पी रोग से बचाव के लिये एकजुट होकर कितनी तैयारी कर पाते है।
_इलियास मोहम्मद

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...