गरबा उत्सव में एक साथ खनके डांडिया,माँ दुर्गा की महाआरती से शुभारंभ ,दा बोहराज ग्लोबल स्कूल महवा में हुआ आयोजन

प्रदीप बोहरा @ जागरूक जनता

महवा: द बोहराज ग्लोबल स्कूल महवा में  डांडिया उत्सव  के साक्षी बनने लोग पहुंचे। डांडिया परिसर में जब एक साथ लोगों ने डांडिया खनकाए तो खासा उत्साह नजर आया।  शाम सात बजे लोगों ने आना शुरू किया और आठ बजे तक सैकड़ो की संख्या में लोग पंडाल में थे। प्रेम देवी बोहरा पूर्व सरपंच ने दीप प्रजुअलित कर डांडिया रास का शुभारंभ किया । विजय शंकर बोहरा निर्देशक  विनय बोहरा विकास बोहरा निलेश बोहरा अन्य गणमान लोग मौजूद थे ।

डांडिया व गरबा रास की धूम

शारदीय नवरात्रि डांडिया गरबा उत्सव की धूम मची हुई है। द बोहराज ग्लोबल स्कूल महवा में डांडिया एंड गरबा रास कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषो ने शानदार प्रस्तुतियां दी। डांडिया में जमकर  महिलाएं और पुरुष  थिरकते  नजर आए  स्कूली विद्यार्थियों ने भी डांडिया में अपनी जबरदस्त प्रस्तुति दी
जिसमें लोगों को  बेस्ट ड्रेस अवार्ड, बेस्ट डांडिया, अवार्ड ,बेस्ट कपल अवार्ड , बेस्ट ग्रुप अवार्ड से सम्मानित किया गया।

आकर्षक व पारंपरिक परिधान में डांस

आकर्षक पारंपरिक परिधान पहनकर महिलाओं व पुरुषों के साथ बच्चों ने जमकर डांडिया रास किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया इस कार्यक्रम में डांडिया व कई गेम आयोजित किए गए

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related