केकड़ी के साथ-साथ राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बनेगी – कृष्णानंद तिवाड़ी

परिवर्तन संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी और पोस्टर का किया विमोचन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। चुनावी समर चालु है हर एक राजनीतिक पार्टिया अपनी बात को जन – जन तक पहुँचाने में लगी है. भाजपा द्वारा राजस्थान की चारों दिशाओं से परिवर्तन संकल्प यात्रा प्रारंभ कर दी गई है. 13 सितम्बर को यह परिवर्तन संकल्प यात्रा केकड़ी विधानसभा में पहुँच रही है. परिवर्तन यात्रा की तैयारी केकड़ी भाजपा द्वारा शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में आज परिवर्तन संकल्प यात्रा के प्रचार प्रसार हेतु भाजपा नेता कृष्णानंद तिवाड़ी द्वारा बनाएं गए प्रचार प्रसार रथ को कृष्णानंद तिवाड़ी एवं भाजपा केकड़ी द्वारा हरी झंडी आज भाजपा नेता कृष्णानंद तिवाड़ी के कार्यालय से दिखाई गयी. परिवर्तन यात्रा के प्रचार प्रसार प्रमुख कृष्णानंद तिवाड़ी ने बताया की यह रथ पूरी विधानसभा में जाकर प्रचार प्रसार करेगा और व्यक्तिगत तौर पर सभी को निमंत्रण देगा ताकि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को सफल बनाई जा सके ताकि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया संकल्प पूरा हो सके. परिवर्तन संकल्प रथ विधानसभा के हर एक बूथ में जाएगा और कांग्रेस सरकार और केकड़ी के विधायक द्वारा किये गए विनाशकारी कार्यकाल के बारें में बतायेगा. इसके साथ ही भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी आज किया गया जो की हर बूथ में कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया जाएगा. कार्यक्रम में परिवर्तन यात्रा संयोजक रायचंद बागड़ी, सह संयोजक रामकिशन गुर्जर, विधानसभा संयोजक सत्यनारायण चौधरी, राजेन्द्र विनायका, भूपेंद्र सिंह शक्तावत, नरेश योगी, देवेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा 69वें जगद्गुरुत्तम दिवस का जयपुर में आयोजन

जयपुर : जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका...

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 January 2026

Jagruk Janta 7 January 2026Download