एकेडमिक वर्ल्ड एजुकेशन फेयर 2024 का आयोजन

जयपुर। द एजुकेशन कमेटी ऑफ द माहेश्वरी समाज 21 व 22 अक्टूबर को दो दिवसीय ऐकडेमिया वर्ल्ड एजुकेशन फेयर-2024 का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में करने जा रही है। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा राज्य मंत्री एवं मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर व डायनेमिक इंडिया ग्रुप के संस्थापक सोनू शर्मा होंगे। जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि गौतम कुमार दक राज्य मंत्री व कवियत्री डॉ अनामिका जैन अंबर उपस्थित रहेंगी।

समिति के अध्यक्ष केदारमल भाला ने बताया कि इस दो दिवसीय करियर फेयर में 80 से अधिक स्पीकर्स द्वारा 75 सत्रों में विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण के लिए परिचर्चा, पैनल चर्चा में प्रिज्म थीम पर आधारित कौशल विकास से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। संस्था के महासचिव शिक्षा मधुसूदन बिहानी व फेयर संयोजक सीए गणेश बांगड़ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवसर पर विद्यार्थी हस्तशिल्प के प्रख्यात कलाकारों के साक्षात्कार व विभिन्न क्षेत्रों के कुशलता प्राप्त विशेषज्ञों के साथ होने वाले टॉक शो से जुड़ सकेंगे। दो दिवसीय करियर फेयर का समय प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...