बीकानेर की 4 तहसीलों में वैक्सीनेशन कछुआ चाल, कलेक्टर ने ली क्लास, दिए सख्त निर्देश..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये प्रशासन गांवों के संग अभियान, राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल, कोविड-19 वैक्सीनेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं, राजस्व मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, ब्लॉक सीएमओ से उन्होंने सीधा संवाद किया और योजनाओं की क्रियान्विति में आ रही बाधाओं के बारे में फीड बैक लिया।  
नमित मेहता ने कहा है कि जिले में कोई भी व्यक्ति कोविड-19 वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहना है चाहिए। सभी उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि उनके ब्लॉक में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो। जिन लोगों को दूसरी डोज नहीं लगी है, वह लगे यह सुनिश्चित किया जाए। डोर टू डोर पहुंच को प्रभावी बनाए। दूरस्त गांव-ढ़ाणी तक स्वास्थ्य कर्मी पहंुकर टीकाकरण करें यह सुनिश्चित होना चाहिए।

जिले की चार तहसीलों में टीकाकरण धीमा

जिला कलेक्टर ने ब्लॉकवार वैक्सीनेशन कीे समीक्षा की और निर्देश दिए कि इस संबंध में लूणकरणसर खाजूवाला कोलायत श्रीडूंगरगढ़ में टीकाकरण की गति कुछ धीमी है। संबंधित अधिकारी इसे गंभीरता से लें। नीचे की टीम को सक्रिय करें और डोर टू डोर वैक्सीनेशन करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी ब्लॉक सीएमओ को निर्देश दिए कि टीकाकरण की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने इस संबंध में ब्लॉक सीएमओ को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि अगले दो दिनों में जिले में टीकाकरण की प्रगति और अधिक गति मिले। द्वितीय डोज को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

जिला कलक्टर ने विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के नाम जोड़े और प्राप्त फार्म का समय पर निस्ताण करें। उन्होंने विभिन्न कोर्ट में पेण्डिग वाद की समीक्षा की और निर्देश दिए कि हाई कोर्ट व निचली अदालतों में वाद का जबाव देना है, उसमें समय पर जबाव लगवाना सुनिश्चित किया जाए।  
जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शेष रहे शिविरों में पेेशन योजना, पालनहार एवं विशेष योग्यजनों में पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। साथ ही पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि इसके अभाव में किसी भी पात्र की पेंशन नहीं रूके। अतः 31 दिसम्बर तक शतप्रतिशत भौतिक सत्यापन हो जाना चाहिए। उन्होंने लाइट्स सोफ्टवेयर को अपडेट करवाएं जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल की तैयारियों के बारे में जाना और निर्देश दिए कि ग्राम स्तर की बैठक आयोजित करें। उन्होंने इन खेलों में भाग लेने वाली टीमों का चयन करने के भी निर्देश दिए। प्रशासन गांवों के संग अभियान के शेष शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को खातेदारी देने, पट्टे जारी करने, सार्वजनिक उपयोग के लिए भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए।

वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, एडीएम सिटी अरूण प्रकाश शर्मा, मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओम प्रकाश, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल.डी.पंवार,संयुक्त निदेशक आईटी सत्येन्द्र सिंह राठौड़,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओपी चाहर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा, नायब तहसीलदार चुनाव शाखा अनिरूद्ध पाण्डे उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...