रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनी बनी TCS

  • पिछले साल 9 मार्च को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टाटा कंसलटेंसी को पीछे छोड़ा था
  • अक्टूबर 2008 के बाद एक दिन में रिलायंस के शेयरों की सबसे बड़ी गिरावट थी

मुंबई। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को बड़ा झटका लगा है। आज सुबह वह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई। हालांकि बाद में वह पहले नंबर पर आ गई। टाटा ग्रुप की IT कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) अब देश की सबसे ज्यादा मार्केट कैप (M-Cap) वाली कंपनी बन गई है। आज सुबह TCS का मार्केट कैप 12,21,373 करोड़ रुपए रहा। RIL का मार्केट कैप 12,20,341 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि कारोबार के दौरान पहले और दूसरे नंबर पर दोनों कंपनियों का मार्केट कैप आज आगे-पीछे होता रहा है।

इससे पहले पिछले हफ्ते ही सेंसेक्स के वेटेज में रिलायंस दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी। पहले नंबर पर एचडीएफसी पहुंच गया था। इस तरह से दो हफ्ते में कंपनी को दूसरा झटका लगा है।

रिलायंस का शेयर 1,922 रुपए तक गिरा

आज सुबह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमत कम होकर 1,922 रुपए तक चली गई थी। हालांकि मार्केट कैप में यह TCS से 1,925 रुपए पर ही पीछे हो गई थी। 1,925 रुपए के भाव पर इसका मार्केट कैप 12.21 लाख करोड़ रुपए रहा। TCS का शेयर बढ़त के साथ 3,255 रुपए पर चला गया। इससे इसका मार्केट कैप 12.21 लाख करोड़ रुपए हो गया। TCS ने हाल ही में बेहतर रिजल्ट पेश किया है।

कोरोना में टीसीएस को फायदा

कोरोना में आईटी कंपनियों की लगातार अच्छी मांग रही है। इससे कंपनी को फायदा हुआ है। जबकि रिलायंस के पास जियो टेलीकॉम और रिटेल में हिस्सेदारी बेचने के बाद से कोई आगे का प्लान नहीं दिख रहा है। हिस्सेदारी बेचने से ही इसके शेयरों और मार्केट कैपिटलाइजेशन में रिकॉर्ड तेजी आई थी। कंपनी हालांकि इसी हफ्ते रिजल्ट जारी करेगी। उस पर भी इसके शेयर का असर दिखेगा।

9 मार्च को 12 पर्सेंट टूटा था रिलायंस का शेयर

इससे पहले पिछले साल 9 मार्च को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टाटा कंसलटेंसी को पीछे छोड़ा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज को शेयर बाजार में 12 साल का सबसे बड़ा नुकसान हुआ था। इसका शेयर 12.35% की गिरावट के साथ 1105 रुपए पर पहुंच गया था। यह अक्टूबर 2008 के बाद एक दिन में कंपनी के शेयरों की सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे इसका मार्केट कैप 7.05 लाख करोड़ रुपए हो गया था। टीसीएस का मार्केट कैप 7.40 लाख करोड़ रुपए हो गया था। सेंसेक्स 1941 अंक गिरा था।

रिलायंस अब तीसरे नंबर पर

बता दें कि रिलायंस ग्रुप लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप के लिहाज से तीसरे नंबर पर है। इसकी कुल 6 कंपनियां लिस्टेड हैं। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी कंपनी है। इनका मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपए है। जबकि टाटा ग्रुप पहले नंबर पर है। इसकी 28 लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 17.30 लाख करोड़ रुपए है। इसमें TCS सबसे बड़ी कंपनी है। HDFC ग्रुप दूसरे नंबर पर है। इसकी कुल 4 कंपनियां लिस्टेड हैं। इसका मार्केट कैप 15.10 लाख करोड़ रुपए है। इसमें एचडीएफसी बैंक सबसे बड़ा है। इसका मार्केट 8 लाख करोड़ रुपए है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...