IPL 2022: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा आईपीएल का फाइनल मैच

  • बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आईपीएल को लेकर अहम जानकारी दी है। फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के प्लेऑफ को लेकर जानकारी सामने आई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसका ऐलान किया। बताया कि इस सीजन के प्लेऑफ कोलकाता और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। वहीं फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि आईपीएल 2022 के प्लेऑफ कोलकाता और अहमदाबाद में होंगे। मेगा फाइनल 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यहां क्वालिफायर 2 भी खेला जाएगा। वहीं क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर कोलकाता के ईडन गार्डन में 24-25 को होंगे।

महिला टी20 चैलेंज होगा शुरू
इसके अलावा जय शाह ने कहा कि महिला टी20 चैलेंज इस साल फिर से शुरू होगा। पुणे टूर्नामेंट के चौथे संस्करण की मेजबानी करेगा। ये टूर्नामेंट 23 से 26 मई तक चलेगा, जबकि फाइनल 28 मई को होगा।

नियमों में ढिलाई करेगा बीसीसीआई

बता दें कोरोना महामारी के कारण आईपीएल का आयोजन मुंबई-पुणे में हुआ। प्लेऑफ मैच अलग ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए कोलकाता और अहमदाबाद का चयन किया गया है। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई प्लेऑफ के लिए नियमों में ढिलाई देगा। 100 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत दी जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414