इतिहास : केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट मैच में हराया, भारत केप टाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी इंडिया, सीरीज 1-1 से ड्रॉ

IND vs RSA: पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम 55 रन पर सिमट गई थी। उसके बाद भारत 153 रन पर ऑलआउट हो गया था। मेजबानों ने दूसरी पारी में 173 रन बनाए। इस तरह भारत को 79 रन का लक्ष्य मिला। उसने तीन विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया।

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रा हो गई है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरी बार है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर टेस्ट सीरीज ड्रा कराई है। इससे पहले यह कारनामा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम ने 2010-11 के दौरे पर किया था।

भारत ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया में गाबा के बाद अब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में केप टाउन का किला ढह दिया है। भारत केप टाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन गई है। भारत का केपटाउन में यह सातवां टेस्ट मैच था। इससे पहले छह में से चार में हार का सामना करना पड़ा था और दो टेस्ट ड्रॉ रहे थे।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जो की गाकट साबित हुआ और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में मात्र 55 पर ढेर हो गई। इसके बाद भारत भी कुछ खास नहीं कर पाया और मात्र 153 रन पर ऑलआउट हो गया। दोनों टीमों की पहली पारी मैच के पहले दिन ही समाप्त हो गई थी। मुकाबले के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने मारक्रम के शतक की मदद से दूसरी पारी में 173 रन बनाए। इस तरह भारत को 79 रन का लक्ष्य मिला। उसने तीन विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया।

दूसरी पारी में रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। इस दौरान यशस्वी ने 23 गेंद पर 28 रन, शुभमन गिल ने 11 गेंद पर 12 रन, रोहित शर्मा ने नाबाद 17 रन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 4 रन बनाए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...