टोक्यो ओलिंपिक:भारत के सतीश मेडल के करीब, सिंधु और हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में, अतनु ने 2 बार के गोल्ड मेडलिस्ट को हराया

पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में 41 मिनट में जीत हासिल की

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को 3-1 से अंतिम-8 में जगह बना ली है। तीरंदाजी में अतनु दास 2 बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को हराकर पुरुष सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। मुक्केबाज में सतीश कुमार ने सुपर हैवी वेट (91+ किलोग्राम) कैटेगरी के अंतिम-8 में जगह बना ली है। 25 मीटर महिला एयर पिस्टल के पहले क्वालिफाइंग राउंड में युवा शूटर मनु भाकर ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

बॉक्सिंग में पुरुषों की 91+ किलोग्राम वेट कैटेगरी में सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। पहले राउंड में बाय पाने वाले सतीश ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को 4-1 से हराया। सतीश अब मेडल पक्का करने से एक जीत की दूरी पर हैं।

41 मिनट में जीतीं सिंधु
सिंधु ने प्री क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 12 डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 41 मिनट में 21-15, 21-13 से हरा दिया। अब उनका सामना जापान की अकाने यामागूची से होगी। यामागूची वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें नंबर की खिलाड़ी हैं। सिंधु दुनिया में सातवें नंबर की खिलाड़ी हैं।

पति-पत्नी दोनों प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
तीरंदाजी में भारत के अतनु दास ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ कोरिया के झिनयेक ओह को शूट आउट में हरा दिया। झिनयेक दो ओलिंपिक गोल्ड जीत चुके हैं। 2012 में उन्होंने पुरुष सिंगल्स का गोल्ड जीता था। वहीं, इस बार वे टीम इवेंट का गोल्ड जीतने वाली कोरियाई टीम का हिस्सा रहे हैं। दोनों तीरंदाज पांच सेट के बाद 5-5 की बराबरी पर थे। शूट आउट में कोरियाई तीरंदाज ने 9 का स्कोर बनाया। अतनु दास ने परफेक्ट 10 के स्कोर के साथ मैच जीत लिया। अतनु दास प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने दिन के अपने पहले मुकाबले में चाइनीज ताइपेज के डेन युचेंग को 6-4 से हराया था। अतनु से पहले उनकी पत्नी दीपिका कुमारी पहले ही महिला सिंगल्स में अंतिम 16 में जगह बना ली है।

हॉकी में रियो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट टीम अर्जेंटीना को हराने के बाद पूल ए में भारत के 9 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर कायम है। भारत को आखिरी पूल मैच जापान के खिलाफ शुक्रवार को खेलना है। भारतीय टीम का अपने पूल में टॉप-4 में रहना तय हो गया है। भारत की ओर से तीसरे क्वार्टर में वरुण कुमार और चौथे क्वार्टर में विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया है।

शूटर मनु भाकर का अच्छा प्रदर्शन
महिला शूटिंग में 25 मीटर एयर पिस्टल का पहला क्वालिफाइंग राउंड (प्रिसिजन राउंड)गुरुवार को हुआ। भारतीय शूटर मनु भाकर ने इसमें अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। मनु ने 300 में से 292 अंक बनाए। शुक्रवार को दूसरा क्वालिफाइंग राउंड (रैपिड राउंड) होगा। दोनों क्वालिफाइंग राउंड मिलाकर टॉप-8 में रहने वाली शूटर्स को फाइनल में जगह मिलेगी। भारत की एक अन्य शूटर राही सरनोबत प्रिसिजन राउंड में 287 अंक बनाकर 25वें स्थान पर रही हैं।

  • रोइंग- भारतीय नौकायन खिलाड़ी अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह टोक्यो ओलिंपिक की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में 11वें स्थान पर रहे जो इस स्पर्धा में ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय जोड़ी ने 6:29.66 का समय निकालकर फाइनल बी में पांचवां स्थान हासिल किया जो पदक का दौर नहीं था। आयरलैंड ने गोल्ड, जर्मनी ने सिल्वर और इटली ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • गोल्फ- भारतीय टीम के लिए खुशी की खबर है कि महिलाओं में रिजर्व खिलाड़ी दीक्षा डागर को टोक्यो में 5 अगस्त से शुरू हो रही ओलिंपिक इवेंट के लिए एंट्री मिल गई है। अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ ने भारतीय गोल्फ यूनियन (आईजीयू) को दीक्षा के ओलंपिक में जगह मिलने की सूचना दी है। अब ओलिंपिक में महिलाओं में भारत की दो गोल्फर मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगी। दीक्षा के अलावा अदिति अशोक ओलंपिक में खेलने के लिए कोटा हासिल चुकी हैं।

भारत के अन्य अहम मुकाबले
मुक्केबाजी- एम सी मैरीकॉम बनाम इंग्रिट लोरेना वालेंशिया (कोलंबिया), महिला 51 किलो अंतिम 16, दोपहर 3:35 से

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...