शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 100 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 100 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

दौसा। जिला मुख्यालय के समीप नामोलाव गांव में मंगलवार शाम को शादी समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया। दूषित पदार्थ के सेवन से करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें से करीब 100 लोगों को दौसा जिला अस्पताल में लाया गया। वहीं अन्य लोगों का गांव या अन्य जगहों पर उपचार कराया गया। खाने में दूषित वस्तु क्या थी, इसका खुलासा देर रात तक नहीं हो सका।

बारात आने की चल रही थी तैयारी….
नामोलाव गांव में मंगलवार को दो भाई पप्पूराम व देवीराम मीना की एक-एक बेटी की शादी थी। बारात आने से पहले गांव का खाना व रामबास तीतरवाड़ा से भात में आए रिश्तेदारों का नाश्ता व भोजन चल रहा था। ज्यूस व भोजन-नाश्ते के सेवन के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी के उल्टी-दस्त तो किसी को पेट दर्द व चक्कर की शिकायत हो गई। एक के बाद देर रात तक लोगों की तबीयत खराब होने व जिला अस्पताल में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

डॉक्टर्स को फोन कर बुलाया….
इधर, बड़ी संख्या में अस्पताल में मरीज आने से अस्पताल प्रशासन को अलर्ट मोड पर किया गया। मरीजों के आते ही इमरजेंसी में मौजूद डॉ. राकेश व नर्सिंग इंचार्ज कमलेश मीना के नेतृत्व में टीम ने मोर्चा संभाला। कुछ देर में खुद पीएमओ डॉ.शिवराम मीणा मौके पर पहुंचे और अन्य डॉक्टर्स को भी फोन कर बुलाया गया। इसके बावजूद कई फिजिशियन चिकित्सक नदारद दिखे। वहीं एएनएम ट्रेनिंग सेंटर से भी स्टाफ बुला लिया गया।

जमीन पर लिटाकर किया उपचार…
इमरजेंसी यूनिट में बीमार लोगों का उपचार दिया गया। वहीं जगह कम पडऩे पर डे केयर यूनिट व कुपोषित बच्चों की यूनिट को भी इमरजेंसी के रूप में कन्वर्ट कर उपचार दिया गया। जगह कम पडऩे पर जमीन पर लिटाकर तो किसी को टेबल पर उपचार दिया गया। 1-1 बिस्तर पर 3-4 मरीज भी लेटे नजर आए। वहीं ड्रिप लगवाने के बाद लोग मरीज को लेकर हवादार स्थान पर ले जाते भी नजर आए। अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बीमार लोगों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे।

video: शादी में मायरा भरने के बाद ज्यूस पीते ही रिश्तेदारों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल फुल

टीम को गांव में भेजा….
डिप्टी सीएमएचओ डॉ.दीपक शर्मा ने बताया कि गांव में भी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना पर टीम को भेजा और गांव में ही उपचार मुहैया कराया। खाद्य पदार्थों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि भोजन में केसर बाटी, काजूकतली, पूड़ी, सब्जी, आचार, ज्यूस सहित कई सामग्री थी। ऐसे में कौनसा खाद्य पदार्थ दूषित था, इसकी जांच चल रही है। वहीं दो-तीन मरीजों ने बताया कि उन्होंने सिर्फ पपीता शेक का सेवन किया था, जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई। वहीं कई लोगों की तबीयत भोजन के बाद बिगड़ी।

मौके पर ही मरीजों के ड्रिप लगाई….
जानकारी के अनुसार 100 से अधिक लोगों को दौसा जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। करीब 50 मरीजों का चिकित्सालय विभाग की टीम ने मौके पर इलाज किया। भांडारेज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.विनीत शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद शादी में लोगों की अचानक तबीयत खराब हुई। मौके पर जाकर उपचार दिया गया। धीरज बैंसला, गुलजारीलाल सहित अन्य कर्मचारियों ने मौके पर ही मरीजों के ड्रिप आदि लगाई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...