बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में कॉर्पोरेट ट्रेनिंग प्रोग्राम कॉसमॉस का हुआ आयोजन

जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज व एनिमैक्स फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान से एग्जीक्यूटिव्स  के लिए एक दिवसीय ट्रांसफॉर्मेटिव कॉर्पोरेट ट्रेनिंग प्रोग्राम कॉसमॉस कम्युनिकेशन मोटिवेशन एंड सेल्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनिमैक्स फार्मा के डायरेक्टर डॉ. बिजेन्द्र कुमार ,कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. सुमेधा बाजपेई , इवेंट मैनेजर हिना शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस कार्यक्रम के जरिए अलग अलग जगहों से आए एग्जीक्यूटिव्स को पशु चिकित्सा व फार्मा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी टीम मेंबर्स ने फामर्सी कंपनी में अपने अनुभव को भी साझा किया।  
 
कार्यक्रम के पहले सेशन के दौरान डायरेक्टर डॉ.संजय बियानी ने  मोटिवेशन एंड पॉजिटिविटी इन्हेंस करने के लिए सभी को अपने कुछ खास वीडियो के माध्यम से सेल्स मार्केटिंग और पॉजिटिव रहने के गुर सिखाए । दूसरे सेशन में पशु चिकित्सक एवं विषय विशेषज्ञ डॉ.यू.एस.शेखावत ने  वेटरनरी डिवीजन से संबंधित विषय पर गहन जानकारी दी। तीसरे सेशन में स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. सुमेधा बाजपेयी ने सभी ट्रेनीज को पॉजिटिव माइंडसेट और एनर्जी के साथ काम करने के लिए सेशन लिया।

आखिरी सेशन में प्रो.सतीश हांडा ने सभी को लक्ष्य निर्धारण और लक्ष्य प्राप्ति में इफेक्टिव कम्यूकेशन की भूमिका को समझाया। एनिमैक्स फार्मा के डायरेक्टर डॉ. बिजेन्द्र कुमार ने कहा कि अपने कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैम्बर्स के लिए वे इस तरह के सेमिनार और ट्रेनिंग सेशन का आयोजन करवाते रहते है बियानी ग्रुप के कोलेबरेशन से ये ट्रेनिंग सेशन यहा दूसरी बार आयोजित किया गया है और इस सेशन के लिए उन्होनें डायरेक्टर डॉ.संजय बियानी व स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. सुमेधा बाजपेयी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में एनिमैक्स फार्मा के सभी टीम मेंबर्स को मोमेंटोज व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...