पीएम मोदी की आज बड़ी सौगात, 10 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, किन राज्यों का सफर होगा आसान…जानें

PM Modi to flag off 10 new Vande Bharat trains: अहमदाबाद मुंबई सेंट्रल समेत 10 वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा दी है। अब देश में इन ट्रेनों की कुल संख्या 50 हो जाएगी।

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अहमदाबाद में डीएफसी के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे और 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वहीं, अहमदाबाद मुंबई सेंट्रल समेत 10 वंदे भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा दी है।

पीएम मोदी ने जिन वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है उनमें अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु-डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कलबुर्गी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बंगलूरू, रांची-वाराणसी, खजुराहो-दिल्ली (निजामुद्दीन) के बीच 10 नई वंदे भारत ट्रेन शामिल हैं।

चार वंदे भारत ट्रेनों के एक्सटेंशन को भी हरी झंडी दिखाई
पीएम मोदी जिन चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को हरी झंडी दिखाई उनमें अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत को द्वारका तक बढ़ाया जा रहा है। अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत को चंडीगढ़ तक बढ़ाया जा रहा है। गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज और तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत को मंगलूरू तक बढ़ाया जा रहा है। इनके अलावा प्रधानमंत्री आसनसोल और हटिया तथा तिरुपति और कोल्लम स्टेशनों के बीच दो नई ट्रेनों की शुरुआत की।

पीएम मोदी बोले- भारत एक युवा देश
कई रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एक युवा देश है, यहां एक बड़ी युवा आबादी रहती है। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि आज जो उद्घाटन हुआ है, वह हमारे लिए है। आज जो शिलान्यास हुआ है, वह आपके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी लेकर आया है। आजादी के बाद जो सरकारें आईं, उन्होंने राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी। भारतीय रेल उसी का बड़ा शिकार है। सबसे पहले मैंने यही किया था। रेलवे को सरकार के बजट में शामिल करें, इससे अब सरकार के धन का उपयोग रेलवे के विकास के लिए किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने भारतीय रेलवे को नरक जैसी स्थिति से बाहर निकालने के लिए आवश्यक इच्छाशक्ति दिखाई। अब, रेलवे का विकास उनमें से एक है। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह दिन इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत है। देश के युवा तय करेंगे कि उन्हें कैसा देश और रेलवे चाहिए। ये 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है।

पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगे
पीएम मोदी गुजरात में पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगे। इस कॉम्प्लेक्स की कीमत 20,600 करोड़ रुपये होगी और इसमें ईथेन और प्रोपेन हैंडलिंग सुविधाएं शामिल होंगी, जो क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के विकास में बहुत योगदान देंगी। इन परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...