मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार से दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर रहेंगे,यह रहेगा कार्यक्रम…

बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार (9 अप्रैल) अपराह्न 3 बजे जयपुर से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 4.15 बजे बीकानेर पहुचेंगे। सायं 4.30 बजे रविन्द्र रंगमंच में आयोजित एनएसयूआई स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।मुख्यमंत्री गहलोत 10 अप्रैल को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे तथा प्रातः 11.15 बजे श्रीबालाजी सेवा धाम, नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए संभागीय आयुक्त नीरज के पवन,आईजी ओमप्रकाश,जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल,एसपी योगेश यादव सहित जिले के आलाधिकारियों ने रविन्द्र रंगमंच का निरीक्षण किया।


शनिवार को आएंगे शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला

शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला 9 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे मुख्यमंत्री के साथ राजकीय विमान से प्रस्थान कर बीकानेर पहुचेंगे।शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला 10 अप्रैल को श्री बालाजी, नागौर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के साथ शिरकत करेंगे तथा इसी दिन बीकानेर में शाम 6 बजे माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे तथा 11 अप्रैल को बीकानेर में स्थानीय कार्यक्रमों में भागीदारी निभाएंगे। डॉ. कल्ला 11 अप्रैल को रात्रि 10.30 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414