हवामहल से बीजेपी ने बालमुकुंद आचार्य महाराज को बनाया उम्मीदवार, खेला हिंदू कार्ड

हाल ही में परकोटे पर बालमुकुंद आचार्य की सक्रियता बढ़ गई थी। ऐसे में बालमुकुंद आचार्य को बीजेपी ने टिकट देकर सभी को चौंका दिया है।

जयपुर . राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में CEC की बैठक के बाद बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 58 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। हवामहल से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बालमुकुंद आचार्य को बनाया है। हाल ही में परकोटे पर बालमुकुंद आचार्य की सक्रियता बढ़ गई थी। ऐसे में बालमुकुंद आचार्य को बीजेपी ने टिकट देकर सभी को चौंका दिया है।

चार दिवारी में लगातार सक्रिय थे बालमुकुंद आचार्य
हाल ही में बालमुकुंद आचार्य जयपुर तार दिवारी के अंदर मंदिरों को लेकर काफी सक्रिय हो गए थे। इसको लेकर उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शिव मंदिर मामले को लेकर उनके द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया था। इसमें उनके द्वारा आरोप लगाया गया था कि शिव मंदिर को जानबूझ कर खराब किया गया है। असामाजिक तत्वों की इस तरह की करतूत को कभी बर्दाश्त नही किया जाएगा।

बीजेपी का हिंदू कार्ड
हवामहल विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी संख्या है। यहां से हमेशा ब्राह्मण उम्मीदवार ही जीतता है। इस सीट पर लगातार भारतीय जनता पार्टी का भी कब्जा रहा, लेकिन पिछली बार कांग्रेस विधायक महेश जोशी कुछ वोटों से जीत गए थे। अब 2023 के चुनाव में बीजेपी के बालमुकुंद आचार्य को मैदान में उतार कर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...