बीकानेर : होली की खुशियां मातम में बदली, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद मचा हड़कंप..

बीकानेर@जागरूक जनता। होली के त्यौहार की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गई जिसके बाद हड़कंप मच गया । दिल दहला देने वाली यह घटना नोखा थानांतर्गत जसरासर की है जंहा दो बच्चों और उनकी मां की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर की है, जिसके बाद मृतक विवाहिता के पिता ने जसरासर पहुंचकर शाम तक मामला दर्ज कराया। पिता का आरोप है कि दहेज की मांग कर रहे पति व ससुराल के पांच अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी बेटी और दोहिते-दोहिती की जहर देकर हत्या कर दी। मामले की जांच नोखा सीओ कर रहे हैं। तीनों के शव जसरासर अस्पताल में ही मोर्चरी में रखे गए हैं। जोधपुर के लूणी निवासी जवरीलाल बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि उसके दामाद श्योपत ने गुरुवार दोपहर करीब बारह बजे उसे फोन करके बताया कि उनकी बेटी शायरी और दोहिते-दोहिती की मृत्यु हो गई है। इस पर जवरीलाल ने जसरासर पहुंचकर तीनों के शव देखे। आरोप लगाया कि तीनों के शव से झाग निकल रहे थे। इन तीनों को जहर देकर मारा गया है। जवरीलाल का आरोप है कि दामाद श्योपत, ससुर मोहनलाल, सास लक्ष्मी, जेठ सतपाल, ननद ललिता और वर्षा उसे लगातार दहेज के लिए परेशान करते थे। इन सभी ने उसकी बेटी शायरी व दोहिता-दोहिती की हत्या कर दी।
एएनएम कर चुकी थी शायरी
जवेरी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शायरी ने एएनएम का कोर्स किया हुआ था। इसलिए वो दहेज में कुछ नहीं दे सके। बेटियों की पढ़ाई पर बहुत खर्च किया था। आरोप है कि पिछले कई सालों से रुपयों की मांग होती रही है। हाल ही में साठ हजार रुपए की डिमांड की गई। रुपए नहीं होने के कारण उसे परेशान किया गया। पांच दिन पहले ही शायरी ने फोन करके पिता को आपबीती सुनाई थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...