होटल से कूदकर खुदकुशी करने वाली मॉडल के मामले में नया मोड़,प्रदेश के राजस्व मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने की थी साजिश,पुलिस जुटी जांच में..

जोधपुर। कुछ दिन पहले एक महिला मॉडल ने होटल की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस मॉडल के साथ राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची जा रही थी। हालांकि साजिशकर्ता अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

जोधपुर के डीसीपी भुवन भूषण ने बताया कि आरोपी दीपिका और अक्षत ने अपनी प्लानिंग के तहत मॉडल का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल करने लगे थे। मॉडल के जरिए रामलाल जाट को फंसाने की योजना थी। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर मॉडल पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह मंत्री रामलाल जाट के साथ नजदीकी बढ़ाए और संबंध बनाए।

परेशान होकर मॉडल ने उठाया कदम
वीडियो बनाकर दोनों आरोपी दीपिका और अक्षत मॉडल पर दबाव बनाने लगे। लेकिन महिला के सुसाइड करने की कोशिश से उनका दांव उल्टा पड़ गया और दोनों औरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। परेशान होकर इसके बाद मॉडल ने सुसाइड करने का फैसला कर लिया। 

मंत्री से मिल चुके थे आरोपी दीपिका और अक्षत
डीसीपी ने बताया कि दीपिका और अक्षत ने भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में मंत्री रामलाल जाट से मुलाकात भी की थी और इस दौरान दो अन्य लड़कियां भी साथ थीं। लेकिन उस समय कुछ समस्याओं को लेकर बात हुई थी। इस दौरान मंत्री को कुछ कागज भी दिखाए लेकिन उन्होंने कहा कि यह मामला उनके क्षेत्र से बाहर है तो बात नहीं बनी थी। काम को निकलवाने के लिए मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश थी ताकि अपना काम करवाया जा सके।

परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों ने फोटो शूट के नाम पर उसके नहाते हुए वीडियो बना लिए थे। वीडियो बनाने के बाद उसे  एक नेता के साथ सोने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। वहीं इस मामले पर पुलिस ने मॉडल से मंगलवार को डेढ़ घंटे पूछताछ की। मॉडल के भाई ने मामला दर्ज कराया है और इस मामले पर पुलिस जांच कर रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...