काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत छात्राओं को मिली स्कूटी

काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत छात्राओं को मिली स्कूटी

बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरण का कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ। इस वर्चुअल कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी भी मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला कलक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी, सहायक निदेशक (कॉलेज शिक्षा) डॉ. राकेश हर्ष, महारानी सुदर्शन कॉलेज प्राचार्य डॉ शिशिर शर्मा, डॉ हेमेंद्र अरोड़ा तथा डॉ श्रीकांत व्यास मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने चार छात्राओं रक्षा सारस्वत, शाखा पारीक, पिंका एवं संतोष को स्कूटी की चाबी भेंट की। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे छात्राएं प्रोत्साहित होंगी और इन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 68 मेधावी छातत्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में चार बालिकाओं को सांकेतिक रूप से स्कूटी वितरण की गयी।
*रक्षा ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत से कहा,  कॉलेज आना-जाना होगा आसान*
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने स्कूटी वितरण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों की छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एमएस कॉलेज की छात्रा रक्षा सारस्वत से भी बात की। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने रक्षा से पूछा, स्कूटी पाकर कैसा लगा?योजना कैसी है और वह स्कूटी का क्या उपयोग करेगी? रक्षा ने सरकार की इस योजना को बेहद उपयोगी बताया तथा कहा कि इससे उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज आने-जाने में आसानी होगी। इस योजना से बालिका शिक्षा को संबल मिला है। रक्षा ने कहा, कई बार संसाधनों के अभाव में छात्राओं को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है, लेकिन राज्य सरकार की ऐसी योजनाएं बालिकाओं को आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगी। रक्षा ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...

Jagruk Janta Hindi News Paper 26 August 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸 https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...