प्रदेश स्तरीय राजस्थानी निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन….

प्रदेश स्तरीय राजस्थानी निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन

राजस्थानी भाषा अकादमी व शिक्षा विभाग की पहल

बीकानेर,@जागरूक जनता। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी व शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के राजकीय माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों तक राजस्थानी भाषा व संस्कृति के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश स्तरीय राजस्थानी निबंध प्रतियोगिता ‘आपणो राजस्थान अर आपणी संस्कृति‘ का आयोजन करवाया जायेगा। इस प्रतियोगिता के संबंध में संभागीय आयुक्त व अकादमी अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने निदेशक, माध्यमिक शिक्षा को पत्र लिखा था। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा समस्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस निबंध प्रतियोगिता के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशानुसार निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक जिले के राजकीय माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में करवाया जाएगा, जिसमें कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे एवं प्रत्येक जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी का निबंध 15 अप्रेल तक सचिव, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, बीकानेर के पते पर भिजवाना होगा। इस संबंध में प्रत्येक जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि राजस्थानी निबंध अधिकतम तीन पृष्ठों का होना चाहिए एवं अकादमी द्वारा गठित चयन समिति द्वारा निबंधों की जांच उपरान्त प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...