‘अब कोई 2-3 बच्चे पैदा कर तीन तलाक नहीं बोल सकता…’हमने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई है, चूरू की जनसभा में मुस्लिम बहनों से बोले PM मोदी

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधों पर है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने राजस्थान के चुरू में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस रही तो वहीं उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लिए किये गए मोदी सरकार के कामों का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने अपनी सरकार द्वारा तीन तलाक खत्म करने को लेकर कहा कि हमने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बहनों को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को परेशानी से छुटकारा मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि अब मुस्लिम बहन के पिता को ये चिंता नहीं रहेगी कि कोई 2-3 बच्चे पैदा कर तीन तलाक बोल देगा।

पीएम मोदी ने कहा, “आज पूरी दुनिया हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे विकास कर रहा है? दुनिया को पता नहीं है कि भारत की इस मिट्टी की बात ही कुछ और है। हम जो ठान लेते हैं, वो पूरा करके दिखाते हैं। पिछले 10 साल में आपने देश को बदलते देखा है। 2014 में आपने गरीब के इस बेटे को अपनी सेवा का मौका दिया। हताशा, निराशा ये मोदी के पास भी नहीं फटक सकती। मैनें तय किया कि हालात बदलने ही होंगे। मेरे लिए तो मेरा भारत, मेरा परिवार है। हमने ईमानदारी से काम किया।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज हम जल जीवन मिशन योजना लेकर घर-घर में पानी का कनेक्शन देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।राजस्थान में करीब 50 लाख घरों में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया जा चुका है। कांग्रेस सरकार हमारी इस योजना में भी भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं छोड़ती थी।लेकिन अब उन कमियों को भी दूर किया जा रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा कि जो काम अब तक हुआ है, वो तो सिर्फ ट्रेलर है। उन्होंने कहा, “अभी बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। मोदी की गारंटी कैसे पूरी होती है और कितनी रफ्तार से पूरी होती है, राजस्थान उसका बहुत बड़ा उदाहरण है। भाजपा जो कहती है, वो जरूर करती है। दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा केवल घोषणापत्र नहीं जारी करती, हम संकल्प पत्र लेकर आते हैं।2019 में हमने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसके ज्यादातर संकल्प पूरे हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हो चुका है। तीन तलाक पर कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है। लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण का कानून भी संसद ने पारित कर दिया है।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...