महापंचायत में किसानों ने आंदोलन के पक्ष में भरी हुंकार

  • मीना सीमला किसान महापंचायत मे उमड़ा किसानों का जनसैलाब
  • वालंटियर्स ने संभाली चाय,पानी की व्यवस्था

मेहंदीपुर बालाजी। मेहंदीपुर बालाजी मीन भगवान पर सोमवार  हुई महापंचायत में किसानों ने तीनों नए कृषि कानूनों को रद करने की आवाज बुंलद की। जिसमें आस पास के जिलों के हजारो किसान शामिल हुए। किसान महापंचायत मे प्रवक्ताओं ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए किसान बिलो को वापिस लेने की माँग की है। महापंचायत मे जय जवान जय किसान,किसान एकता जिंदाबाद, भारत माता की जय……के नारों से महापंचायत स्थल गुंजायमान रहा।

राजस्थान विश्वविद्यालय पूर्व प्रदेश महासचिव नरेश मीना ने किसान महापंचायत को समर्थन देते हुए किसानो से दिल्ली कूच मे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्नान किया। बनवारी लाल सांथा ने दौसा सासंद जसकौर मीना द्वारा खालिस्तानी, आतंकवादी बोलने पर कड़े शब्दों में निंदा की। वहीं महिलाओं ने भी किसान महापंचायत मे बढ चढ़कर भाग लिया। महिला प्रवक्ता राजेश्वरी मीना,विमला मीना ने भी किसान बिलों को वापिस लेने की माँग की है।

किसान महापंचायत मे ठीकरिया सरपंच कमलेश मीना,मीना सीमला सरपंच शिवचरण योगी,पाडली सरपंच अर्चना मीना ने किसान महापंचायत पर होने वाले खर्चों का भार उठाया एवं स्थानीय सरपंचो ने दिल्ली कूच मे होने वाले खर्चों को वहन करने की जिम्मेदारी ली। किसान महापंचायत को किसान नेता हिम्मत सिंह पाडली,सुरेन्द्र गुर्जर, कैलाश प्रोफेसर सीकर,रमेश मीना रिटायर्ड आईएएस,हरसहाय मीना रिटायर्ड डीएसपी,हरकेश गढखेडा, कलमीराम मीना,मनीराम खेडी,मुकेश झूथाहेडा आदि ने किसान बिलों को महापंचायत में अपने विचार व्यक्त किए।

5 दिन का दिया अल्टीमेटम
किसान संयुक्त मोर्चा के रवन सीमला ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषि बिल वापिस नही लिए तो 5 दिन बाद दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी है।


चप्पे चप्पे पुलिस मुष्तैद……

किसान महापंचायत मे बडी संख्या में किसानों के आने को लेकर कोई अप्रिय घटना नही होने को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस मुष्तैद रही। किसान महापंचायत शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। सुरक्षा व्यवस्था मे महवा,सलेमपुर,मंडावर,मानपुर,मेहंदीपुर बालाजी,सिकंदरा सहित पुलिस लाईन से भारी तादाद मे पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की मानिटरिंग कर रहे मानपुर सीओ संतराम मीना ने बार बार किसान महापंचायत स्थल पर अपडेट लेते रहे।

 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...