हे भगवान! अब तो बस करो, आज शनि को फिर पांच मौते,700 से ज्यादा पॉजिटिव, जाने एक क्लिक में कोरोना चार्ट

हे भगवान! अब तो बस करो, आज शनि को फिर पांच मौते,700 से ज्यादा पॉजिटिव, जाने एक क्लिक में कोरोना चार्ट

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में कोरोना के बढ़ते आंकड़े अब गति पकड़ चुके है इसके साथ ही आमजन की लापरवाही में भी कोई बदलाव नही आया है । जंहा आज शनिवार की दूसरी रिपोर्ट में 212 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है । इससे पहले आज सुबह आई रिपोर्ट में 502 पॉजिटिव सामने आ चुके है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 2983 सेंपल में से 714 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है जिसकी पुष्टि बीकानेर के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल मीणा ने की है । राहत की बात यह कि बीते दिनों से बढ़ते कोरोना आंकड़े में आज कुछ कमी आई है जंहा यह आंकड़े 900 के करीब जा रहे थे । ऐसे में अगर आमजन इस वायरस के प्रति गम्भीर रहा और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन ईमानदारी से किया जाए तो निश्चित ही इस माहमारी पर जल्द ही काबू पाया जा सकेगा । वंही दुःखद खबर यह है कि आज फिर पांच मरीजों की मौत हो गई जो कि बड़ी चिंता की बात है । जिनमे ओमप्रकाश 46 वर्ष श्रीडूंगरगढ़, विमला 77 वर्ष एमपी कॉलोनी, जुगलकिशोर 43 वर्ष, हेतराम 71 वर्ष लछमी विहार कॉलोनी, भंवरू खां 75 वर्ष बीकानेर जो कि इस वायरस से जिंदगी हार गए । इस आशंका के माहौल में आपको एक खुशखबरी भी दे देते है आज 156 मरीजों ने इस वायरस से जिंदगी जीत ली है, यानि कि रिकवर हो गए है । वंही बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7270 हो गई है जिसमे से 1105 को डिस्चार्ज किया जा चुका है । इसके साथ ही बीकानेर में एक्टिंव केसों की संख्या अब 6195 रह गई है । जिनमे से 5916 मरीज अपने घरों में आइसोलेट है, 252 मरीज पीबीएम में भर्ती है बाकी 27 मरीज अन्य हॉस्पिटल में भर्ती है ।
*इसके साथ ही आमजन की सुविधार्थ कोविड से सम्बंधित ऑक्सीजन व हॉस्पिटल में बैड की दैनिक सूचना से भी आपको अवगत करवा रहे है ताकि आप पैनिक ना हो*
दिनांक: 24.04.2021
(सायं 5 बजे तक)
*ऑक्सीजन स्थिति*
मांग (लगभग)
पीबीएम- 1200 सिलेंडर
जिले के अन्य अस्पताल-300
*आपूर्ति*
पीबीएम-1200 सिलेंडर
जिले के अन्य अस्पताल-300
*कोविड अस्पताल*
कुल बेड- 525
भर्ती मरीज -252
आईसीयू में भर्ती -64
वेंटिलेटर/बाईपेप पर-49
रिक्त बेड -273

जोधपुर में दो ऑक्सीजन टैंकर किए गए एयरलिफ्ट,जोधपुर से हवाई मार्ग से जामनगर भेजे गए टैंकर,ऑक्सीजन रिफिल कर लाएंगे जोधपुर,वायुसेना स्टेशन से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचेंगे अस्पताल

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...