साप्ताहिक निशुल्क केम्प लगाकर फ्लोरल हॉस्पिटल कर रहा है अनुकरणीय कार्य…..

साप्ताहिक निशुल्क केम्प लगाकर फ्लोरल हॉस्पिटल कर रहा है अनुकरणीय कार्य

बीकानेर @जागरूक जनता। फ्लोरल हॉस्पिटल की ओर से 10 अप्रेल रविवार को शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क हड्डी , दंत ,फ़िज़ीओथेरपी व स्त्री चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन होगा।
हॉस्पिटल के डॉ पंकज मोहता ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक हड्डियों की बीमारियों की व स्त्री रोगों की जांच, परामर्श व इलाज करेंगे। घुटनों ,गठिया व कमर दर्द के लिए विशेष जांच की जाएगी।डॉक्टर पंकज मोहता, डॉक्टर आरती काबरा व डॉक्टर नितिन सोनी अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर खून की जांच, एक्सरे की सुविधा एक्सरे की सॉफ्टकॉपी, घुटने के दर्द के मरीजों की फ़िज़ीओथेरपी आदि की सुविधा निशुल्क रहेगी। कमर दर्द, गठिया, सायटिका, कोहनी, हाथ-पैर समेत हड्डी रोग से सम्बंधित जानकारी भी दी जाएगी। कमर दर्द के मरीजों को नर्व रूट ब्लॉॅक इंजेक्शन भी निशुल्क लगाया जाएगाl
शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। डॉक्टर आरती काबरा की सेवाएँ सुबह 8 से 10 बजे तक व डॉक्टर नितिन सोनी की सेवाएँ 9 से 1 बजे तक उपलब्ध रहेगीl पंजीयन के लिए9461473156,7976728550 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...