पर्यावरण प्रेमी अनोप भाम्बु के प्रकृति प्रेम का है हर कोई मुरीद, अब तक लगा चुके हैं सैकड़ो पौधे

जोधपुर @ jagruk janta। आज जब पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और हरियाली को लोग तरस रहे हैं। जंगल धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं बड़े शहरों में तो हालात यह है कि पौधे लगाने के लिए जगह तलाश करनी पड़ती है। ऐसे दौर में राजस्थान के जोधपुर निवासी अनोप भाम्बु के प्रकृति प्रेम का अनूठा जज्बा है । पर्यावरण एवं हरियाली से उन्हें इतना लगाव है कि वे जहां भी पौधों को लगाने के लिए जगह देखते हैं वहां पौधे लगाने की ठान लेते हैं। अब तक उन्होंने विद्यालय, गांव, मंदिर, घर-घर विभिन्न प्रजाति के छायादार, फूलदार और औषधीय प्रकृति के सैकड़ों पौधे लगा चुके हैं।
भाम्बु ने बताया कि गांवों में कई जगह मैंने पौधे लगाए। वे आज बड़े हो चुके हैं। पौधों को बड़े होते देखकर खुशी होती है।
पौधों की देखरेख करने के लिए पेड़ मित्र बनाकर संरक्षण एव संवर्धन का दायित्व सौंपने का कार्य भी किया जा रहा है। मेहमान बनकर कहीं जाना है तो भी पौधे साथ ले जाते है और रोपण करवाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित और जागरूक करते हैं।
पर्यावरण प्रेमी भाम्बु का कहना है कि पदश्री हिमताराम भाम्बु व पर्यावरणविद श्याम सुंदर ज्याणी उनके प्रेरणा स्रोत हैं। पर्यावरण संरक्षण का कार्य दोनों की प्रेरणा से ही संभव हो रहा है।
 इस कार्य के लिए उन्हें कई पुुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। प्रकृति प्रेमी होने से वे लोगों के बीच पर्यावरण प्रेमी, वृक्ष मित्र के रूप में पहचाने जाते हैं।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414