कोरोना महामारी: ट्रंप ने चीन को फिर घेरा, कहा- अब दुश्मन भी कह रहे चीनी वायरस को लेकर मैं सही था

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार चीन को घेरते हुए कहा कि अब कथित दुश्मन समेत सभी यह कह रहे हैं कि चीनी वायरस को लेकर डोनाल्ड ट्रंप सही थे। उन्होंने कहा कि चीन को अमेरिका और दुनिया को 10 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा।

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कोरोना वायरस के मुद्दे पर चीन को घेरा है। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बयान जारी कर कहा कि अब सभी, यहां तक कि कथित दुश्मन भी यह कहने लगे हैं कि मैं चीन के वुहान लैब से निकले चीनी वायरस को लेकर सही था।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही इसे चीनी वायरस बता रहे हैं और अब डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके कथित दुश्मन समेत सभी यह कह रहे हैं कि कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से निकला है। ट्रंप ने एक बयान जारी चीन को आड़े हाथ लिया है।

बयान में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन को अमेरिका और दुनिया को 10 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा। चीन की वजह से दुनिया में हुई मौतों और विनाश के लिए इस रकम का भुगतान करना होगा। फेसबुक-ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों से बैन झेल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान जारी किया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अब सभी, यहां तक कि तथाकथित दुश्मन ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि डोनाल्ड ट्रंप वुहान लैब से निकले चीनी वायरस को लेकर सही थे। चीन को अमेरिका और दुनिया को कोरोना से मौत और विनाश के लिए 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना चाहिए। 

बता दें कि दुनियाभर के कई विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर चीन की वुहान लैब पर शक जताया है। बाइडन प्रशासन के साथ ब्रिटेन और भारत ने भी अब कोरोना की नए सिरे से जांच की मांग की है। वहीं अब विश्व स्वास्थ्य संगठन पर फिर दवाब बनाया जा रहा है। बता दें कि चीन के वुहान शहर में कोरोना का पहला मामला सामने आया था और यहीं से दुनिया में फैला था। 

सबसे पहले ट्रंप ने किया था यह दावा
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल मार्च की शुरुआत में ही कहा था कि दुनिया भर में दहशत का कारण बना कोरोना वायरस चीन की लैब में ही बनाया गया था। ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इसका पूरा भरोसा है और इसके सबूत हैं कि कोरोना वायरस को वुहान की जैविक प्रयोगशाला में विकसित किया गया। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...