कोरोना केसों की रफ्तार ने तोड़ा रिकॉर्ड, 78 दिन बाद मिले करीब 40,000 नए मामले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से 2020 के आखिरी दौर में जो राहत देखने को मिल रही थी, वह अब खत्म होती दिख रही है। एक बार फिर से कोरोना के मामले अपने चरम पर पहुंच रहे हैं और बीते साल की याद दिला दी है। पिछले 5 दिनों में कोरोना केसों में बीते 10 महीनों में सबसे ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। बीते 7 दिनों में कोरोना केसों में 39 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। गुरुवार को 39,670 कोरोना के नए केस मिले हैं। बीते साल 28 नवंबर के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमण के नए मामले पाए गए हैं।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 25,833 नए केस मिले हैं। यही नहीं देश के कुल 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनवरी के बाद सबसे ज्यादा आंकड़े मिले हैं। इस महीने 5 मार्च के बाद से लगातार महाराष्ट्र में 10,000 से ज्यादा केस मिले हैं। यही नहीं बीते 4 दिनों से यह आंकड़ा 20,000 के पार है। यही नहीं दिल्ली का हाल भी बहुत अच्छा नहीं है। कोरोना के केस राजधानी में 600 के पार पहुंच गए हैं, जो 78 दिनों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले 5 दिनों से कोरोना के नए केसों में लगातार 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है।

तीन महीने के टॉप पर कोरोना केस, 24 घंटे में मिले करीब 40 हजार मामले

इससे पहले बीते साल मई में 19 मई से 22 मई के दौरान ही नए केसों में लगातार 4 दिनों तक प्रतिदिन 5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। यही नहीं कोरोना से मौतों का भी आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि पहले के मुकाबले यह दर कम हुई है। पिछले तीन दिनों से लगातार 150 लोगों की कोरोना से मौत का आंकड़ा सामने आया है। फिलहाल महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्य चिंता की वजह बने हुए हैं।

नाइट कर्फ्यू के फैसले का भी ज्यादा असर नहीं: इन राज्यों में लगातार कोरोना केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में बहुत ज्यादा सुधार नहीं आया है। ऐसे में होली से पहले आने वाले दिनों में कुछ और पाबंदियां देखने को मिल सकती हैं।

इन राज्यों में जनवरी के बाद सबसे ज्यादा केस: गुरुवार के आंकड़े की बात करें तो गुजरात में 1,276 नए केस मिले हैं। वहीं तमिलनाडु में 989, मध्य प्रदेश में 917, हरियाणा में 633, दिल्ली में 607, यूपी में 321 और राजस्थान में 327 नए केस मिले हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 323 और हिमाचल प्रदेश में 171 नए केस मिले हैं। इस तरह से इन राज्यों में जनवरी के बाद पहली बार कोरोना के मामलों में इतना बड़ा उछाल देखने को मिला है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...