शिक्षा के क्षेत्र में बीकानेर का भविष्य उज्ज्वलता की और बीकानेर के भामाशाह आए आगे

शिक्षा के क्षेत्र में बीकानेर का भविष्य उज्ज्वलता की और बीकानेर के भामाशाह आए आगे

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जिला कलक्टर नमित मेहता एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरुण प्रकाश शर्मा से बीकानेर में शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे बड़े प्रोजेक्ट के बारे में परिचर्चा की | द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर में जन्मे भामाशाह द्वारा अपनी जन्मभूमि में शिक्षा जगत में क्रान्ति लाने हेतु नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करीब 25 से 30 करोड़ रूपये लागत का स्कूल बनाने का निर्णय किया गया है जिसमें सर्वसमाज हेतु पूर्णतया निशुल्क शिक्षा एवं आवास की सुविधा प्रदान की जायेगी | वर्तमान में यह भूखंड औद्योगिक प्रयोजन का है जिसमें भामाशाह द्वारा भूखंड को संस्थानिक प्रयोजन हेतु परिवर्तन चाहा गया है | बीकानेर के शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे इतने बड़े बदलाव हेतु उपरोक्त कार्यवाही का निष्पादन तत्काल करवाया जाना आवश्यक है | यह स्कूल होनहार बच्चों की शिक्षा के आड़े आ रही आर्थिक दुर्बलता को दूर कर उन्हें निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ आवास की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध करवाएगा | इस स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति नींव मजबूत करना रहेगा ताकि बच्चे उच्च शिक्षा में मजबूती के साथ आगे बढ़ते हुए बीकानेर का नाम रोशन कर सके | बीकानेर में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे विकास के इस प्रकल्प का तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला कलक्टर नमित मेहता ने सम्बंधित विभागों के उच्चाधिकारीयों को इस प्रोजेक्ट के आड़े आ रही सभी समस्याओं का समय पर निष्पादन के निर्देश प्रदान किये

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...