बीकानेर: महिला के साथ मारपीट व लज्जा भंग का आरोप, 8-10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज…

बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 8 से 10 जनों के खिलाफ मारपीट व लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में जरिये इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने इस संदर्भ में पीडि़ता ने बताया कि उसके पिताजी की मृत्यु के बाद दादी,माताजी व दो भाईयों के साथ रामपुरिया कॉलेज के पीछे रहती हूं। जहां उनके पडोस में रहने वाले रिश्तेदार रमीज व रईस समदानी ने मकान हड़पने की नियत से पुश्तैनी के मकान की मरम्मत के दौरान जान बुझकर झुठी शिकायतें की। जबकि अदालत में इसका मामला भी चल रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जब मेरा भाई अदालती तारीख भुगत कर घर आया तो मेरे भाई के साथ मीज अहमद समदानी,रईस अहमद,अफ साना,यासमीन,सना,मोहिन खां,हैप्पी व दो अन्य जनों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। जब मेरी माता उनको छुडवाने गई तो उनके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान डंडा उठाकर मेरे भाई वसीम व आमीर को डंडे से पीटा तथा रईस अहमद ने मेरी बहन की लज्जा भंग करने की नियत से मेरे सिर पर रखी चुन्नी खींचकर मेरे बाल पकडकर नीचे गिरा दिया। वहीं महिलाओं ने मेरी माताजी के साथ भी मारपीट कर उनके कपड़े फाड दिए। रमीज अहमद समदानी,रईस अहमद ,अफसाना ,यासमीन ,सना ,मोहिन खां,हैप्पी व दो अन्य जनों के खिलाफ अपराधिक धाराओं 354,323,341,506,143 के तहत मामला दर्ज कर जांच सउनि राकेश को दी गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...