बीकानेर: होली का हुआ आगाज,16 को होगा फागणिया फुटबॉल मैच..

बीकानेर@जागरूक जनता। फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति की कन्हैयालाल रंगा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में 16 मार्च को शाम 4.30 बजे धरणीधर मैदान में फागणियां फुटबॉल मैच का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। रंगा ने बताया कि मैच को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने के लिए आयोजन समिति का शिष्ट मण्डल पुलिस अधीक्षक महोदय से मिला तथा मैदान में पुलिस व्यवस्थाओं के लिए आग्रह किया। आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि आज आयोजन समिति के संरक्षक रामकिशन आचार्य के निर्देशन में धरणीधर मैदान में मैच पूर्व की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा, सचिव सीताराम कच्छावा, सहसचिव गोपालकृष्ण हर्ष, मैदान प्रभारी दुर्गाशंकर आचार्य, उदय कुमार व्यास, महेन्द्र पुरोहित तथा नरेश आचार्य ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी व्यवस्थाएं की।
शहरी क्षेत्र में इस मैच में श्रेष्ठ वेशभूषा पहनकर भाग लेने वालो में होड मची है तथा अब तक 20 प्रविष्टियां जिससें- देवी-देवताओं, खिलाडिय़ों, फिल्म स्टार, राजनीतिज्ञों की प्रविष्टियां शामिल है। पूरा मैदान होली के रंग में स्वांग धरे खिलाडिय़ों तथा जनता के बीच होने वाली छींटाकशी तथा गुदगुदाने वाले शब्दों के लिए तैयार है। मैच में मनोरंजन के लिए बीकानेर के चंग बजाने वाले कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। विचित्र वेशभूषा पहनकर आने वाले श्रेष्ठ कलाकारो को विशेष पुरस्कार भी दिया जायेगा तथा बेस्ट हूटर को भी पुरस्कृत किया जायेगा। मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, गोपाल हर्ष, दुर्गाशंकर आचार्य, नरेश आचार्य, श्रीरतन तम्बोली तथा अशोक सोनी को दे सकते है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...