समय रहते कर लें अमृता हाट मेले के की समस्त व्यवस्थाएं: संभागीय आयुक्त

बीकानेर@जागरूक जनता। संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक सोमवार को संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन की अध्यक्षता में जय नारायण व्यास कालोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित हुई।
संभागीय आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाए तथा इन्हें राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित करने के प्रयास हों।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि महिलाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं से कम दरों पर ऋण उपलब्ध करवाए जाएं, जिससे गृहिणियों के लिए भी रोजगार के अवसर बन सके। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को मेले में ई-मित्र की स्टॉल लगाने के लिए निर्देशित किया, जिससे स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं से जुड़ने की इच्छुक महिलाओं का आवेदन करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि मेले में भाग लेने वाली महिलाओं के ठहरने, भोजन सहित सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। अमृता हाट मेले के आयोजन से पूर्व इसका प्रचार प्रसार करवाया जाए जिससे अधिक से अधिक लोग मेले में आएं और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद क्रय कर सकें।

*संभागीय आयुक्त ने किया मेला स्थल का निरीक्षण*

बैठक से पूर्व संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने ग्रामीण हाट का निरीक्षण किया।  उन्होंने ग्रामीण हाट में सफाई  के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया । उन्होंने कहा कि निगम द्वारा मेले से पूर्व तथा मेले के दौरान सफाई की सुचारू रूप से व्यवस्था करवाई जाए। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र व महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारियों से मेले के दौरान लगने वाली दुकानों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

*लगेंगी 150 दुकानें*

महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन बताया कि  महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित, मूल्य संवर्धन उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा इनकी अलग पहचान स्थापित कराने के लिए संभाग स्तरीय अमृता हाट में राज्य व जिले के स्वयं सहायता समूहों की लगभग 150 दुकानें लगाई जाएंगी। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के ठहरने,भोजन आदि की व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

*यह कार्यक्रम होंगे आयोजित*

अमृता हाट में प्रतिदिन सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, व्याख्यान, गोष्ठियां आदि आयोजित की जाएंगी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  सप्ताह के दौरान 5 मार्च को खेल-कूद गतिविधियां, सास्कृतिक प्रतियोगिता गायन, नृत्य, राजस्थानी वेशभूषा व फैशन शो का आयोजन किया जायेगा। छह मार्च को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जाजम बैठक का आयोजन किया जाएगा। साथ ही एमएचएम सम्बंधित विभागीय बुकलेट, आई.ई.सी सामग्री का वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार 7 मार्च को नशे के विरुद्ध अभियान की स्क्रिप्ट तथा आई.एम. शक्ति उडान योजना सम्बंधित ऑडियो वीडियो फिल्म के साथ माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं जागरूकता हेतु फिल्म पैडमैन का प्रसारण करवाया जायेगा।
आठ मार्च को जिला स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में उत्कृष्ट साथिन कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी संस्था में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। नौ मार्च को उद्यमिता विकास के अंतर्गत जिले में कार्य कर रहे उद्यमियों को आमंत्रित कर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। दस मार्च को रंगारंग कार्यक्रम के साथ मेले का समापन होगा एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।बैठक में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर अरुण प्रकाश शर्मा, जिला रसद अधिकारी भागूराम महला, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...