चूरू से 50 बंदी बीकानेर जेल में होंगे शिफ्ट, प्रशासन ने की तैयारी

चूरू से 50 बंदी बीकानेर जेल में होंगे शिफ्ट, प्रशासन ने की तैयारी

चुरू/बीकानेर@जागरूक जनता । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) बलजीतसिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रमोद बंसल ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के  दौरान जिला कारागृह में भोजन की मानकता, बेरक में साफ-सफाई, बंदियों के लिये दवाईयां, डॉक्टर्स आदि की व्यवस्था देखी गई। उन्होंने डॉक्टर से बंदियों के स्वास्थ्य व दी जाने वाली दवाईयों की जानकारी प्राप्त की। डॉक्टर ने बताया कि वर्तमान में बंदियों का स्वास्थ्य ठीक है एवं आवश्यकता होने पर उचित दवाईयां दी जाती है।
अध्यक्ष बलजीतसिंह द्वारा 24 मई को जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान कारागृह में क्षमता से अधिक बंदी थे। कोरोना महामारी को मध्य नजर रखते हुये कुछ बंदियों को अन्य जेलों में स्थानान्तरित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये थे। चूरू जिला कारागृह में अधिकतम 163 बंदियों के रहने की क्षमता है किन्तु वर्तमान में यहां 265 बंदी रह रहे है। सामान्य स्थिति में भी अपनी क्षमता से 100 से अधिक बंदियों का रहना बंदियों के लिए असुविधाजनक होने के साथ ही उन्हें संभालना जेल प्रशासन के लिए भी कठिन कार्य होता है। वर्तमान में महामारी के माहोल में अत्याधिक भीड़ होना कोरोना को खुला निमन्त्रण देना है, ऎसी स्थिति में उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला एवं सेशन न्यायाधीश बलजीतसिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रमोद बंसल के प्रयासों से जिला जेल के 50 बंदियों को बीकानेर जेल में स्थानान्तरण किया जा रहा है। जिला कारागृह के प्रभारी कैलाशसिंह शेखावत ने बड़ी राहत महसूस करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...