राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत: अदालत ने कहा-बहुत हुई पूछताछ, आप नए सबूत लेकर आओ

पोर्न मूवीज मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था।

मुंबई। पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें ऐप के जरिए दिखाने के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो गई। कुछ ही देर पहले उन्हें मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। जहां डिफेंस की मजबूत दलील के बाद अदालत ने कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, क्राइम ब्रांच की टीम ने कुंद्रा की कस्टडी बढ़ाने की अपील की थी।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस के हाथ राज कुंद्रा के खिलाफ कई सबूत लगे हैं। लेकिन उनके साथ काम करने वालों को सामने बैठाकर पूछताछ करना बाकी है। यही नहीं इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स को लेकर भी कुंद्रा से पूछताछ होनी है। पुलिस ने आज अदालत में कुंद्रा के बैंक खातों की जानकारी भी दी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि कुंद्रा को लेकर 8 दिन से पूछताछ हो रही है। उनसे बहुत पूछताछ हो चुकी है। अब आप(मुंबई पुलिस) और सबूत लेकर आओ।

कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी के आईटी प्रमुख रयान थोर्प को भी 14 दिनों के लिए जेल में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस की मानें तो कुंद्रा के बयान और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर जल्द ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को भी पुलिस ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है।

कुंद्रा की हाईकोर्ट में अर्जी पर भी आज सुनवाई
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल मुंबई की भायखला जेल में हैं। कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। आज उनकी इस अर्जी पर भी सुनवाई होगी।

शिल्पा शेट्टी से दोबारा पूछताछ कर सकती है पुलिस
पुलिस कुंद्रा के अवैध मनी ट्रेल की जांच भी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मांग पर मुंबई पुलिस इस केस की डिटेल भी शेयर कर चुकी है। इसलिए माना जा रहा है कि इस केस में ED भी जल्द कार्रवाई शुरू कर सकता है। इधर मुंबई पुलिस को इसके पुख्ता सबूत मिले हैं कि कुंद्रा के लगभग सभी बिजनेस में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी की पार्टनर थीं। इसलिए उन्हें फिर से पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है।

शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ करेगी क्राइम ब्रांच की टीम
पोर्न मामले में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को भी आज क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। शर्लिन ने हाल ही में ट्वीट कर कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से कई पत्रकार और मीडिया रिपोर्ट्स मुझे कॉल/वॉट्सऐप/ईमेल कर रहे हैं, यह कहकर कि मैं आगे आकर इस बारे में कुछ कहूं। आप को बता दूं कि जिस व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर ब्रांच को सबसे पहले इस मामले में बयान दिया, वो कोई और नहीं बल्कि मैं हूं।’ हालांकि पूछताछ से पहले ही शर्लिन चोपड़ा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर दी है।

शर्लिन ने ये भी कहा था, ‘मैं अंडरग्राउंड नहीं हुई। ये शहर या देश छोड़कर भागने की कोशिश नहीं की। मार्च 2021 में साइबर सेल के ऑफिस पर जाकर मैंने अपना निष्पक्ष बयान दिया। दोस्तों इस विषय पर कहने को बहुत कुछ है, लेकिन ये मैटर सब-ज्यूडिश है इसलिए इस पर टिप्पणी करना अनुचित होगा। इसलिए मैं आप सबसे अनुरोध करती हूं कि महाराष्ट्र सायबर सेल से संपर्क करें और अपने सवाल उनके सामने रखें। हो सके तो उनसे मेरे बयान के कुछ अंश शेयर करने की अपील करें।’

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...