रॉयल्टी की अवैध वसूली के खिलाफ ट्रक ऑपरेटर व चालक हुए लामबंद, मुख्य सचिव आर्य का बाईपास पर रोकेंगे रास्ता

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में ट्रकों से रॉयल्टी के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर ट्रक ऑपरेटरों व चालकों में खासा आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर बुधवार कलक्ट्रेट पहुंचे ट्रक ऑपरेटरों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की है। बीकानेर में ट्रक ऑपरेटरों व चालकों से रॉयल्टी के नाम पर मनमानी राशि वसूली जा रही है। जिसका ट्रक ऑपरेटर व चालक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसके बावजूद इनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है। जिसको लेकर ट्रक ऑपरेटरों में खासा आक्रोश व्याप्त है। ट्रक ऑपरेटर अवैध वसूली को रोकने तथा खनन विभाग के एमई को बर्खास्त करने की मांग कर रहे है। हाल ही में प्रदेश के मुख्य सचिव निरंजन आर्य का बीकानेर दौरा है। वे 17 सितम्बर को बीकानेर आ रहे है। ऐसे में विवेका माचरा का कहना है कि इसके बावजूद यदि जिला प्रशासन ने अवैध वसूली व खनन विभाग के एमई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो 17 सितम्बर को मुख्य सचिव निरंजन आर्य के बीकानेर दौरे के दौरान ट्रक ऑपरेटर बाइपास पर उनका रास्ता रोकेंगे तथा उनके सामने अपनी मांगों को रखेंगे। माचरा ने बताया कि गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में ट्रक चालकों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक उनका संघर्ष व विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...